रामपुर: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित किए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व, कृतित्व, न्यू इंडिया @2047 एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रित फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी एवं नगर विधायक ने कलेक्ट्रेट परिसर में फीता काटकर किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार, जिला प्रभारी राजा वर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
नगर विधायक, जनप्रतिनिधियों एवं संगठन पदाधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के बचपन से लेकर वर्तमान तक के जीवन के विभिन्न पहलुओं, उनकी जनसेवा यात्रा, राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, उनकी सांस्कृतिक विरासत एवं सांस्कृतिक पुनरुत्थान के साथ-साथ उनके नेतृत्व में देश एवं प्रदेश में क्रियान्वित जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया है।
प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए नगर विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन संघर्ष, राष्ट्रसेवा और अनुशासन सभी के लिए अनुकरणीय है। युवा शक्ति प्रधानमंत्री की जीवन यात्रा से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा में सक्रिय योगदान दे सकती है। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि 2 अक्टूबर तक कलेक्ट्रेट परिसर में लगाई गई इस फोटो प्रदर्शनी का सभी लोग अवश्य अवलोकन करें और हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री के अनछुए पहलुओं को जानें।
इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी, जिला उपाध्यक्ष जगपाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सोनू लोधी, मोहन कुमार लोधी, अशोक विश्नोई सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा