रामपुरः भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के आदेशानुसार दयावती मोदी एकेडमी रामपुर में लोगों को जागरूक करने के लिए युद्ध आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के इस आयोजन में राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मॉक ड्रिल में अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस टीम और एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया।
मॉक ड्रिल के दौरान अग्निशमन कर्मियों ने गैस सिलेंडरों और इमारतों में लगने वाली आग और उससे बचाव के उपायों के बारे में बताया। मॉक ड्रिल का आयोजन जिला अधिकारी जोगिंदर सिंह, एसपी विद्यासागर मिश्र और जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया। राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुर और दीक्षित कॉलेज रामपुर के एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी प्रभारी डॉ बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में अपना सक्रिय योगदान दिया। मौजूद अधिकारियों ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार द्वारा मॉक ड्रिल कराने का आदेश आया था। जिसका अनुसरण करते हुए आज स्कूल में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
मंदिरों में चोरों का आतंक! वट सावित्री की पूजा कर रहीं महिलाओं के मंगलसूत्र और मोबाइल चोरी
जमशेदपुर में दिखेंगी राजस्थानी लोक कलाएं, तीन दिवसीय मेले का उद्घाटन कल
Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी बड़ी सौगात, इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का किया शिलान्यास
Noida sector 63 fire: नोएडा में गारमेट्स कंपनी में भीषण आग, चपेट में आई तीन इमारतें
देहरादून: वेतन और ओवर टाइम को लेकर मजदूरों का बड़ा बवाल
शनिश्चरी अमावस्या पर हर की पौड़ी पर उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने लगाई डुबकी
असम में आफत बनी बारिश! कछार व करीमगंज में जलभराव से बाढ़ जैसे हालात, SDRF ने 53 लोगों को बचाया
West Bengal: ED दफ्तर पहुंचे पूर्व मंत्री रथिन घोष, नगरपालिका भर्ती घोटाले के मामले में पूछताछ जारी