रामपुरः जैन मंदिर प्रांगण ऐतिहासिक एवं गरिमामय अवसर का साक्षी बना जहां जैन समाज की कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विधिवत शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भव्य तरीके से किया गया जिसमें समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता चुनाव अधिकारी एडवोकेट पंकज जैन ने की जिन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं कर्तव्यों की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वालों में अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट प्रमोद कुमार जैन, उपाध्यक्ष रमेश चंद्र जैन सेठी, महामंत्री कस्तूर चंद जैन, कोषाध्यक्ष अविरल जैन, मंत्री मनोज कुमार जैन, शिक्षा मंत्री दिनेश जैन सेठी, उद्यान मंत्री समर्पण जैन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ सिद्धांत जैन धर्मशाला एवं भंडार मंत्री अंकुर जैन शामिल रहे।
शपथ ग्रहण समारोह के बाद अध्यक्ष एडवोकेट प्रमोद कुमार जैन ने 12 सदस्यों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसका चुनाव अधिकारी ने अनुमोदन किया। घोषित कार्यकारिणी में एडवोकेट डॉ ज्ञानेंद्र कुमार जैन, एडवोकेट पंकज जैन, जितेन्द्र कुमार जैन, डा. प्रदीप कुमार जैन, भारत भूषण जैन 'रारा', अनिल कुमार जैन, रजत राज जैन, गौरव जैन, राहुल जैन, अमन जैन सेठी, विवेक जैन खंडेलवाल व संजय जैन शामिल रहे। इस गरिमामय अवसर पर समाज के वरिष्ठ नागरिक व गणमान्य व्यक्ति चौधरी विमल कुमार जैन, विनोद बिहारी जैन, दिनेश कुमार जैन खंडेलवाल, सुभाष चन्द्र जैन, श्रेयांस कुमार जैन, राकेश कुमार जैन, महेश चंद जैन, नितिन कुमार जैन, एडवोकेट प्रदीप जैन, राजीव जैन, सुरेश जैन, अंकित जैन, विशाल जैन, आशीष जैन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में सभी ने समाज के सर्वांगीण विकास, धार्मिक, शैक्षणिक व सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। नई टीम के गठन को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है और लोग उनसे नए व प्रभावशाली कार्यों की उम्मीद कर रहे हैं। सभी पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद सेवा मंडल ग्रुप जैन मंदिर फूटा महल रामपुर ने उनका फूल मालाएं पहनाकर व पटका बांधकर स्वागत किया।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई