रामपुरः जनपद में राष्ट्रीय मत्स्य विकास कार्यक्रम के अंतर्गत एक्वाकल्चर बीमा विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जनपद के मछली पालकों और मत्स्य कृषकों को एक्वाकल्चर बीमा योजना के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें प्राकृतिक आपदाओं, बीमारियों और अन्य संभावित जोखिमों से होने वाले आर्थिक नुकसान से सुरक्षित करने के उपायों की जानकारी देना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मत्स्य पालकों ने सहभागिता की।
प्रशिक्षण के दौरान सहायक निदेशक मत्स्य प्रशांत गंगवार ने बताया कि एक्वाकल्चर बीमा योजना के माध्यम से तालाब, मछली उत्पादन, बीज, चारा तथा मत्स्य पालन से जुड़े अन्य संसाधनों को होने वाली क्षति की भरपाई संभव है। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम, बाढ़, सूखा, जल प्रदूषण या मछलियों में फैलने वाली बीमारियों के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है, ऐसे में बीमा योजना आर्थिक संबल प्रदान करती है।
उन्होंने बीमा आवेदन की प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाते हुए आवश्यक दस्तावेजों, प्रीमियम की दरों और क्लेम प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही बताया गया कि समय पर बीमा कराने और नियमों का पालन करने से नुकसान की स्थिति में शीघ्र मुआवजा प्राप्त किया जा सकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य अधिकारियों और विषय विशेषज्ञों ने भी मछली पालकों को संबोधित किया और बीमा योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बीमा अपनाकर मत्स्य पालन को अधिक सुरक्षित, स्थायी और लाभकारी बनाया जा सकता है, जिससे किसानों की आय में निरंतरता बनी रहे।
इस अवसर पर मत्स्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, जनपद के मत्स्य पालक, मत्स्य कृषक तथा अन्य संबंधित हितधारक मौजूद रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया गया और उन्हें बीमा योजना के लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे मत्स्य पालकों के हित में उपयोगी बताया।
अन्य प्रमुख खबरें
Sagar: शाहपुर में युवक की मौत पर भड़के ग्रामीण, शराब की दुकान फूंकी, चक्काजाम
हिमाचल में बादल फटने की घटनाओं का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सीएम ने दिए निर्देश
MP: खलघाट टोल पर चक्काजाम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 26 कांग्रेस नेताओं पर मुकदमा
थाना सेहरामऊ उत्तरी में संपन्न हुआ थाना दिवस, कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण
थाना बरखेड़ा क्षेत्र में नहीं थम रहा अवैध खनन, रातभर दौड़ती हैं ट्रैक्टर ट्रालियां
सामुदायिक शौचालय में लटका ताला, ग्रामीण खुले में शौच को मजबूर
अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान तेज, 35 लीटर कच्ची शराब बरामद
भैंसी नदी पुनर्जीवन अभियान का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ
West Bengal: राइटर्स बिल्डिंग फिर बनेगा सत्ता का केंद्र, 13 साल बाद नबन्ना भवन से शिफ्ट होगा सचिवालय
‘कनकपुरी’ के रूप में विकसित होगा कटनी, रोजगार के खुलेंगे नए द्वारः सीएम
Uttar Pradesh: ‘काॅलेजों को ‘एक राष्ट्र, एक सदस्यता से जोड़ें’, राज्यपाल ने दिए निर्देश
अमेठी के खानापुर गांव में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
Mumbai: स्कूल में छह साल के बच्चे से छेड़छाड़, चपरासी गिरफ्तार
यूपी में स्वास्थ्य विभाग पर बड़ी कार्रवाई: 5 चिकित्साधिकारी बर्खास्त, 16 पर विभागीय जांच के आदेश