सीएम योगी ने प्रदेश के युवाओं को दिया तोहफा, 224 युवाओं को मिला रोजगार
खबर सार :-
यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'स्वावलंबी और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश' के संकल्प को रामपुर में प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारा जा रहा है। सेवायोजन विभाग की सक्रियता और डिजिटल पहलों ने जिले के युवाओं के लिए स्थानीय स्तर से लेकर सात समंदर पार तक नौकरियों के नए द्वार खोल दिए हैं।
खबर विस्तार : -
रामपुरः ई-पंजीयन पोर्टल और नियमित रोजगार मेलों के माध्यम से विभाग न केवल बेरोजगारी दूर कर रहा है, बल्कि युवाओं को वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए भी तैयार कर रहा है। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी मनोज कुमार के अनुसार, विभाग की पारदर्शिता और सक्रियता से युवाओं का भरोसा बढ़ा है। वर्तमान में पोर्टल पर कुल 19,734 बेरोजगार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। अकेले जनवरी माह में 423 नए युवाओं ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया। जनवरी में आयोजित 5 रोजगार मेलों में 406 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 224 कुशल युवाओं का चयन पुखराज हेल्थ केयर, शिवम इंटरप्राइजेज और क्यूजकॉर्प जैसे नामी संस्थानों में हुआ। 18 से 35 वर्ष के हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, आईटीआई और पॉलीटेक्निक उत्तीर्ण युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार मौके दिए गए।
विदेशी धरती पर सेवा का अवसर और 'भाषा प्रशिक्षण'
योगी सरकार अब युवाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों पर तैयार कर रही है। विशेष काउंसलिंग सत्रों के माध्यम से छात्रों को जर्मनी, जापान और इजराइल में नर्सिंग के क्षेत्र में उपलब्ध अपार संभावनाओं की जानकारी दी जा रही है। विदेशी भाषा की बाधा दूर करने के लिए मंडल स्तर पर एक माह के भीतर 'भाषा ट्रेनिंग सेंटर' शुरू होने जा रहे हैं। यहां युवाओं को विदेशी भाषा बोलना और समझना सिखाया जाएगा, ताकि वे विदेशों में आत्मविश्वास के साथ कार्य कर सकें।
बिचौलियों का खेल खत्म
सरकार की डिजिटल पहल से भर्ती प्रक्रिया में बिचौलियों की भूमिका शून्य हो गई है। ठेकेदार (वेंडर) का चयन होने के बाद वैकेंसी 'सेवा चयन पोर्टल' पर लाइव रहती है। पदों के सापेक्ष तीन गुना अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है ताकि हर योग्य उम्मीदवार को मौका मिले। जो अभ्यर्थी साक्षात्कार में सफल नहीं हो पाते, विभाग उनकी विशेष काउंसलिंग कर उन्हें अगले मेलों के लिए तैयार करता है।
करियर काउंसलिंग से संवर रहा भविष्य
केवल नौकरी ही नहीं, विभाग युवाओं के कौशल विकास पर भी ध्यान दे रहा है। जनवरी में 4 विशेष सत्रों के जरिए 585 छात्र-छात्राओं को करियर के गुर सिखाए गए। विशेषज्ञों द्वारा 'रोजगार संगम पोर्टल' की बारीकियां और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के अचूक नुस्खे साझा किए जा रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
-
Mumbai Rains: महाराष्ट्र में मॉनसून की जोरदार एंट्री, मुंबई में रातभर हुई बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी
2026-06-24
-
हिमाचलः HRTC कर्मचारियों की हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 656 नए ड्राइवरों की भर्ती, इंटरव्यू कल
2026-06-23
-
परिवहन कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार ने दी बड़ी राहत! वेतन और महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी
2026-06-23
-
2026-06-23
-
‘न्यायालय आपके द्वार’ बना गरीबों के लिए वरदान, घर बैठे मिल रहा त्वरित न्याय
2026-06-23
-
बड़े मंगल पर सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब
2026-06-23
-
बबुरी गांव में फूलमती माता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, भव्य कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ
2026-06-23
-
झांसी में इबोला के दो संदिग्ध यात्री निगरानी में, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
2026-06-23
-
कॉलेज की जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम
2026-06-23
-
सात फेरों से पहले रची खौफनाक साजिश, प्रेमी के साथ मिलकर की मंगेतर की हत्या, गिरफ्तार
2026-06-23
-
लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, काकादेव में 24 घंटे में सील हुए 30 कोचिंग सेंटर
2026-06-23
-
ट्रिपल सुसाइड केसः युवती के निजी फोटो लीक करने का आरोपी मैसूरु से गिरफ्तार
2026-06-23
-
किन्नौर में नेशनल हाईवे पर गिरा लोहे का पुल, यातायात ठप, रेत से भरा टिप्पर गिरा
2026-06-23
-
2026-06-23
-
पंजाबः सीएम के दौरे से पहले बठिंडा में भाजपा नेता के क्लीनिक पर फेंका पेट्रोल बम, इलाके में दहशत
2026-06-23