मुजफ्फरनगरः आगामी हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2026 को नकलविहीन, शुचितापूर्ण एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आज दिनांक 06 फरवरी 2026 को जिला पंचायत सभागार में एक समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर कंडाकर, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत सहित परीक्षा से जुड़े प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा परीक्षा केन्द्रों के व्यवस्थापक/प्रबन्धक उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी परीक्षा केन्द्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच, नकल एवं फर्जीवाड़े पर पूर्ण रोक तथा परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए कड़े प्रबंध करने के निर्देश दिए गए।
डीएम ने स्पष्ट किया कि कहीं से भी नकल या फर्जीवाड़े की सूचना मिलने पर तत्काल एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा के दृष्टिगत सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा जनपद में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने कहा कि प्रश्न-पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएं स्ट्रांग रूम में ही सुरक्षित रखी जाएं, जहां सुरक्षा के उच्चतम मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। स्ट्रांग रूम में लगे सभी सुरक्षा उपकरण पूर्ण रूप से कार्यशील रहें, जिससे परीक्षा सामग्री की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ बनी रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
MP: खलघाट टोल पर चक्काजाम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 26 कांग्रेस नेताओं पर मुकदमा
थाना सेहरामऊ उत्तरी में संपन्न हुआ थाना दिवस, कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण
थाना बरखेड़ा क्षेत्र में नहीं थम रहा अवैध खनन, रातभर दौड़ती हैं ट्रैक्टर ट्रालियां
सामुदायिक शौचालय में लटका ताला, ग्रामीण खुले में शौच को मजबूर
अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान तेज, 35 लीटर कच्ची शराब बरामद
भैंसी नदी पुनर्जीवन अभियान का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ
West Bengal: राइटर्स बिल्डिंग फिर बनेगा सत्ता का केंद्र, 13 साल बाद नबन्ना भवन से शिफ्ट होगा सचिवालय
‘कनकपुरी’ के रूप में विकसित होगा कटनी, रोजगार के खुलेंगे नए द्वारः सीएम
Uttar Pradesh: ‘काॅलेजों को ‘एक राष्ट्र, एक सदस्यता से जोड़ें’, राज्यपाल ने दिए निर्देश
अमेठी के खानापुर गांव में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
Mumbai: स्कूल में छह साल के बच्चे से छेड़छाड़, चपरासी गिरफ्तार
यूपी में स्वास्थ्य विभाग पर बड़ी कार्रवाई: 5 चिकित्साधिकारी बर्खास्त, 16 पर विभागीय जांच के आदेश
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–मऊरानीपुर खंड में अनाधिकृत वेंडर्स के खिलाफ चला अभियान
रुदावल पहुंचा भाजपा का विकास रथ, ग्रामीणों को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
Chhapra Accident: छपरा-सीवान हाईवे पर वैन-ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 3 की मौत, कई घायल