खबर सार :-
Lucknow fire: सरकार इस मामले में सक्रिय रूप से शामिल है। घटना के तुरंत बाद, मुख्यमंत्री के आदेश पर चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।
खबर विस्तार : -
Lucknow Coaching Centre Fire: यूपी की राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में सोमवार (22 जून) दोपहर हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया। इस 3 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई लोगों घायल हुए है। आग की इस त्रासदी पर सख़्त कार्रवाई करते हुए योगी सरकार ने चार अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है, जबकि कोचिंग संचालक और बिल्डिंग के मालिक समेत चार लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। साथ ही इस दुखद घटना के बाद, प्रशासन ने लापरवाही की जांच के लिए दो सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) बनाई गई है। जो सात दिनों के भीतर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद सस्पेंड किए गए अधिकारियों में गौरव कुमार (XEN कलेक्शन, जानकीपुरम), कमलेन्द्र कुमार सिंह (FSSO, इंदिरा नगर), अनिल कुमार (असिस्टेंट इंजीनियर/AE) और प्रमोद पांडे (जूनियर इंजीनियर/JE) शामिल हैं। इस दुखद घटना के बाद, प्रशासन ने लापरवाही की जांच शुरू कर दी है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

इससे पहले घटना की गंभीरता को देखते हुए, सीएम योगी ने मंगलवार को हाथरस और आगरा के अपने तय दौरे रद्द कर दिए हैं। शाम को मुख्यमंत्री आवास पर पूरे मामले की समीक्षा के लिए एक उच्च-स्तरीय बैठक हुई। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत और बचाव कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। मुख्यमंत्री के आदेश पर पूरे मामले की जांच के लिए दो सदस्यों वाली स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई गई है। इस टीम में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी अमृत अभिजात और ADG (लखनऊ ज़ोन) प्रवीण कुमार शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने SIT को सात दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है; साथ ही घायलों के उचित इलाज के लिए भी निर्देश जारी किए गए हैं।

पुलिस ने सोमवार को अलीगंज पुलिस स्टेशन इलाके में हुई आग की घटना के संबंध में मामला दर्ज किया है। यह मामले छह नामजद आरोपियों और अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सोमवार रात पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला (मदेयगंज निवासी), पेट शॉप के मालिक रामकृष्ण उपाध्याय (अलीगंज निवासी), एनिमेशन सेंटर चलाने वाले तुषक कृष्ण जायसवाल (बालागंज निवासी) और किराएदार सुरेश कुमार साहू (केशवनगर, मड़ियावां निवासी) को गिरफ़्तार किया। वहीं, FIR में नामजद आरोपियों धीरेंद्र शुक्ला और सुरेंद्र शुक्ला की तलाश जारी है।
फिलहाल आग लगने की असल वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। एक SIT और दूसरी जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि बिल्डिंग में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। शुरुआती संकेतों से पता चलता है कि आग से सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही बरती गई थी। इस घटना ने शहर में चल रहे कमर्शियल प्रतिष्ठानों और कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
पंजाबः सीएम के दौरे से पहले बठिंडा में भाजपा नेता के क्लीनिक पर फेंका पेट्रोल बम, इलाके में दहशत
2026-06-23
2026-06-22
2026-06-22
2026-06-22
2026-06-22
2026-06-22
2026-06-22
NEET पेपर के नाम पर ठगी! ChatGPT की मदद से बनाए फर्जी पेपर, लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार
2026-06-22
ऑनलाइन रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज, सुरेश खन्ना ने दिया आश्वासन
2026-06-22
स्कूटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, दो चोरी की स्कूटी बरामद, वारंटी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा
2026-06-22
असम के गोलपाड़ा में डेंगू का कहर! रबर के कपों में पनप रहे मच्छर, 19 नए मामले दर्ज
2026-06-22
छिंदवाड़ा-बैतूल हाईवे पर बड़ा हादसा, पिकअप वाहन और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में 5 मजदूरों की मौत
2026-06-22
2026-06-22
रामपुर में यूपी सरकार का बड़ा एक्शन! 6 सरकारी वकीलों की सेवा समाप्त, आजम खान के केस में...
2026-06-22
गोरखपुर में रिश्तों की हत्या! नाबालिग ने बड़े भाई-भाभी और 3 साल के भतीजे को उतारा मौत के घाट
2026-06-22