पीलीभीत में चाचा ने अपनी ढाई साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीखें बाहर न जाए। इसके लिए आरोपी ने कमरे में तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम बजाया। इसके बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।
मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका जिला अस्पताल इलाज चल रहा है। वहीं घटना के 1 घंटे बाद युवक ने गांव के बाहर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला दियोरिया कला थाना क्षेत्र के कटैया गांव का है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब साढ़े आठ बजे कटैया निवासी राजेंद्र उर्फ नन्नू (25) ने घर में अकेला पाकर अपनी ढाई साल की भतीजी को कमरे में दुष्कर्म किया। बच्ची की चीखें बाहर न जाए, इसके लिए आरोपी ने कमरे में तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम बजा दिया था। काफी देर तक तेज संगीत और फिर बच्ची की सिसकियां सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे। जहां उन्होंने बच्ची को रोते हुए पाया। घटना का पता चलते ही आरोपी राजेंद्र उर्फ नन्नू मौके से फरार हो गया।
वहीं पुलिस और ग्रामीणों द्वारा पकड़े जाने के डर से उसने गांव के बाहर एक पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस को सूचना मिलने पर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
वहीं दुष्कर्म का शिकार हुई ढाई साल की मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मासूम बच्ची का इलाज जारी है।
ढाई साल की मासूम बच्ची अपने घर के आंगन में खेल रही थी। तभी रिश्ते में उसके चचेरे चाचा राजेंद्र की नीयत बिगड़ गई। आरोपी राजेंद्र ने प्यार से आवाज देकर बच्ची को अपने पास बुलाया। उसे बहला-फुसलाकर घर की छत पर ले गया। छत पर बने एक टिनशेड के नीचे आरोपी ने मासूम के साथ हैवानियत की। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन आनन-फानन में छत पर पहुंचे। महिला अस्पताल के सीएमएस राजेश कुमार ने बताया बच्ची का ट्रीटमेंट डॉक्टर के पैनल द्वारा किया जा रहा है फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।
पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। मामले की विस्तृत पड़ताल की जा रही है
एक युवक ने अपनी ढाई साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद स्वयं आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्ची का इलाज जारी है। मामले में वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
नियुक्ति पत्र पाकर भावुक हुए युवा, बोले- अब मेहनत के दम पर मिल रही नौकरी
विद्युत आपूर्ति सुधारने को लेकर मण्डलायुक्त की बैठक, जनप्रतिनिधियों ने दिए सुझाव
आयुर्वेदिक कॉलेज में अनियमितताओं को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
वन विभाग का बड़ा प्रहार, अरवल की अवैध आरा मशीन ध्वस्त
सड़क पर दिखी डिप्टी सीएम दीया कुमारी की सख्ती, घटिया निर्माण पर ठेकेदारों को लगाई फटकार
कमर्शियल सिलेंडर की बढ़ी कीमतों के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
कटरा नगर पंचायत उपचुनाव की मतगणना, पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी आगे
UP: सीएम योगी ने किया जनगणना के प्रथम चरण का शुभारंभ, बोले- यह सुनियोजित विकास का सशक्त आधार
खारी-मानसी की छाती छलनी! एनजीटी के आदेश पर फूलियाकलां में अवैध बजरी खनन की बड़ी जांच
ट्रेनों और रेलवे ट्रैक की अब ड्रोन से होगी निगरानी, पत्थरबाजी करने वालों की खैर नहीं
गोत्र पूछने पर टूटी शादी, फेरों से पहले मचा विवाद, बिना दुल्हन लौटी बारात