International Yoga Day 2026: योगमय हुआ यूपी, CM योगी समेत नेताओं ने योगाभ्यास कर दिया निरोग रहने का संदेश
खबर सार :-
International Yoga Day 2026: देशभर में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। योग दिवस पर झांसी में रानी लक्ष्मीबाई किले के सामने आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हज़ारों लोगों के साथ योग किया। उन्होंने लोगों से रोज़ाना कम से कम एक घंटे योग करने का आग्रह करते हुए स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने का संदेश दिया।
खबर विस्तार : -
International Yoga Day 2026: पूरे उत्तर प्रदेश में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से लेकर जन-प्रतिनिधियों, मंत्रियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने योग सत्रों में भाग लिया। इस मौके पर योग के महत्व, स्वस्थ जीवन शैली और भारत की प्राचीन परंपराओं के बारे में जानकारी दी गई। निरोग रहने का का संदेश दिया।
झांसी में ऐतिहासिक किले पर CM योगी ने किया योग
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2026) के मौके पर झांसी में ऐतिहासिक रानी लक्ष्मीबाई किले के सामने बने विशाल मैदान में एक भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हजारों लोगों के साथ योग किया और राज्य के लोगों को सेहतमंद जीवन जीने का संदेश दिया।
सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास समय की कमी है, लेकिन फिर भी हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के लिए समय निकालना चाहिए। सीएम ने युवाओं से भी योग अपनाने की अपील की और कहा कि मोबाइल और डिजिटल दुनिया में बढ़ते तनाव के बीच योग एक प्रभावी उपाय है। सीएम योगी ने मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों को यह संदेश दिया कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए योग बेहद जरूरी है।

महाराजगंज में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने किया योग
महाराजगंज में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहम भूमिका निभाई है। वहीं, गाज़ियाबाद में कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि योग जीवन को संतुलित, स्वस्थ और अनुशासित बनाता है, साथ ही व्यक्ति की कार्यक्षमता और एकाग्रता को बढ़ाने में भी मदद करता है।
लखनऊ में सांसद दिनेश शर्मा ने किया योग
राजधानी लखनऊ के जन भवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अधिकारियों के साथ ही शहरवासियों के साथ योग किया। इस मौके पर BJP सांसद दिनेश शर्मा भी 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day 2026) के मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अब दुनिया भर के 170 से ज़्यादा देशों में योग दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि योग केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि मानव स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और उसकी रक्षा करने का एक वैश्विक संकल्प है। भारत की आयुर्वेद और योग की परंपराओं को दुनिया के लिए मार्गदर्शक बताते हुए उन्होंने कहा कि इन परंपराओं ने मानव कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

मुरादाबाद में मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने लोगों से साथ किया योग
मुरादाबाद के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने साथ मिलकर योग किया और लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।
संगम की रेत पर बनाई गई शानदार कलाकृतियां
प्रयागराज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में संगम (नदियों के मिलन स्थल) की रेत पर शानदार कलाकृतियां बनाई गईं। एक सैंड आर्टिस्ट ने बताया कि उनकी कलाकृति में अलग-अलग उम्र के लोगों को योग करते हुए दिखाया गया है। इसके ज़रिए यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि योग की परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है और आज भी लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती है।

International Yoga Day 2026: योग की थीम
इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम Yoga For Healthy Ageing यानी स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग रखी गई है। इस थीम का मकसद जीवन भर शारीरिक और मानसिक सेहत बनाए रखने के लिए योग को अपनाने के बारे में जागरूकता फैलाना है। इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए, भारतीय नौसेना के जवानों ने मुश्किल और चुनौतीपूर्ण हालात में भी योग का महत्व दिखाया।
ये भी पढ़ेंः- International Yoga Day 2026: 14,000 फीट की ऊंचाई से समुद्र की गहराई तक, सेना के जवानों ने किया योगाभ्यास
अन्य प्रमुख खबरें
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06