Rudrapur Road Accident: रुद्रपुर में दर्दनाक हादसा, सड़क पार कर रहे बच्चे की वाहन से कुचलकर मौत, गुस्साए लोगों ने यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर किया जाम
खबर सार :-
उत्तराखंड के रुद्रपुर में बीते शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने यूपी-उत्तराखंड पर जमकर बवाल किया, जिससे घंटों तक यातायात प्रभावित रहा।
खबर विस्तार : -
Rudrapur Road Accident: उत्तराखंड के रुद्रपुर से शनिवार को एक बेहद विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यूपी और यूके की सीमा पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां सड़क पार कर रहे बच्चे को एक वाहन ने टक्कर मार दी। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद से स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल किया। इस कारण घंटो तक सड़क पर जाम लगा रहा।
Rudrapur Road Accident: यूपी यूके सीमा पर वाहन की टक्कर से बच्चे की मौत
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय में यूपी और यूके की बार्डर पर एक बच्चा सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गाड़ी काफी रफ्तार में थी, जिस कारण टक्कर होने पर बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल किया, जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास करने लगी। इसके साथ ही लोगों से अपील भी किया कि जाम में फंसे गाड़ियों का आवागमन सुनिश्चित किया जाए, लेकिन गुस्साई भीड़ पीछे हटने को तैयार नहीं थी और काफी देर तक अड़ी रही।
Rudrapur Road Accident: दुर्घटना प्रभावित क्षेत्र, अक्सर हादसे होते रहते हैं
इसके बाद रुद्रपुर कोतवाली केसी अनिल जोशी अपनी टीम के साथ पहुंचे और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद जाम हटाने में कामयाब रही। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस क्षेत्र में लंबे समय से तेज रफ्तार गाड़ियों के कारण अक्सर यहां हादसे होते रहते हैं। कई बार प्रशासन से स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक और दूसरे सुरक्षा उपाय की मांग की, लेकिन इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण लगातार लोगों की जान खतरे में है।
Rudrapur Road Accident: ग्रामीणों ने किया घंटो तक सड़क जाम
बच्चे के परिजन और स्थानीय लोगों ने वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और आगामी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की बात की है। जाम के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही। फिलहाल पुलिस मामले पर कड़ी नजर रखे हुए है और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
अन्य प्रमुख खबरें
-
अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से महिला और 8 वर्षीय बेटी की मौत
2026-09-27
-
झांसी में 25 हजार के इनामी पति-पत्नी गिरफ्तार, धोखाधड़ी का आरोप
2026-09-27
-
यूपी में अगले 24 घंटों में बारिश की चेतावनी, 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
2026-09-27
-
UP में खुली मिठाइयों पर ‘यूज-बाय डेट’ जरूरी, 15 अक्टूबर से नियम लागू
2026-09-27
-
सिंहस्थ के लिए हटाया जा रहा मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुश्तैनी घर
2026-09-27
-
कुणाल घोष की कार पर फिर हमला, BJP पर लगाया गंभीर आरोप
2026-09-27
-
मुजफ्फरपुर में तिरहुत नहर का तटबंध टूटा, 5 एकड़ खेतों में भरा पानी
2026-09-27
-
उज्जैन में सिंहस्थ के लिए सड़क चौड़ीकरण की जद में CM का पुश्तैनी घर
2026-09-27
-
हिमाचल में बर्फबारी के बाद गिरा तापमान, सिरमौर में आज ऑरेंज अलर्ट
2026-09-27
-
up का उत्पाद बन रहा दुनिया की पसंद, noida ट्रेड शो के जरिए हो रहा विस्तार
2026-09-27
-
UP में बिजली आपूर्ति पर बढ़ी निगरानी, 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम
2026-09-27
-
lucknow : वार्ड में मिली कमी तो महापौर ने फोन पर मांगा जवाब, जलभराव का किया स्थलीय निरीक्षण
2026-09-26
-
वाराणसी में प्रस्तावित एयर शो की तैयारियां तेज, अक्टूबर में होना है भव्य आयोजन
2026-09-26
-
झांसी में शिक्षक निर्वाचन के लिए 47 मतदान स्थल प्रस्तावित, दलों ने जताई सहमति
2026-09-26
-
सरकारी अस्पतालों में स्थापित होंगी मदर एंड न्यू बॉर्न केयर यूनिट
2026-09-26