Saharanpur Crime News: सहारनपुर में प्रेमी जोड़े ने खेत में जहर खाकर जान दी, 10 दिन पहले विवाहिता को प्रेमी के साथ देखे जाने के बाद बढ़ा था विवाद
खबर सार :-
उत्तर-प्रदेश के सहारनपुर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के नागल थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके प्रेमी ने जहर खाकर जान दे दी। बता दें कि युवती विवाहित थी।
खबर विस्तार : -
Saharanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नागल थाना क्षेत्र में एक विवाहिता काजल और उसके प्रेमी अंकुश ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। दोनों के शव गांव के बाहर खेत से बरामद हुए। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Saharanpur Crime News: प्रेमी के साथ मिलकर विवाहिता ने दी जान
सहारनपुर के नांगल थाना क्षेत्र में हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मड़की गांव के रहने वाले नरेंद्र ने अपने साले की बेटी को गोद लिया हुआ है। पिछले साल ही नरेंद्र ने काजल की शादी देहात कोतवाली क्षेत्र के सुंदलहेड़ी गांव के रहने वाले राजू के साथ शादी तय की थी। मिली जानकारी के अनुसार काजल के होने वाले पति राजू के खानदान में भाई लगने वाले अंकुश नाम के युवक से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हाल ही में 10 दिन पहले ही राजू ने दोनों को साथ देख लिया था। जिसके बाद उसने अपने ससुर से शिकायत करते हुए उसे वापस ले जाने को कहा।
Saharanpur Crime News: दस दिनों से मायके में रह रही थी काजल
काजल के पिता उसे अपने साथ घर लेकर चले गए। वो पिछले दस दिनों से अपने मायके में रह रही थी। नरेंद्र ने पुलिस को जानकारी दी कि शनिवार को वह और उनकी पत्नी मजदूरी करने के लिए बाहर गए हुए थे। शाम को जब वो वापस काम से लौटे तो काजल उन्हें घर पर नहीं मिली। उन्होंने आस-पास के इलाके में खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने नांगल थाने में अपनी बेटी को किसी के द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
Saharanpur Crime News: दूसरे गांव के खेत में पड़े मिले दोनोंं
पुलिस ने नरेंद्र को 24 घंटे इंतजार करने के बाद गुमशुदगी का केस दर्ज करने की बात कही। उसी शाम कुछ ग्रामीणों द्वारा काजल और अंकुश के केशव गांव के बाहर खेत में पड़े होने की सूचना काजल के पति राजू को दी गई। इसकी घटना की सूचना उसने अपने ससूर नरेंद्र को दी। जिसके बाद दोनों घटना स्थल पर पहुंचे। वहां उन्होंने दोनों को मृत अवस्था में पाया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ये भी पढ़ें: Meerut News: प्रेमी के प्यार में मां बनी हैवान! मेरठ में 6 साल के बेटे की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार
अन्य प्रमुख खबरें
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06