Meerut News: प्रेमी के प्यार में मां बनी हैवान! मेरठ में 6 साल के बेटे की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार
खबर सार :-
उत्तर-प्रदेश के मेरठ से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक ने अपने ही मासूम बेटे को प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी है। फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
खबर विस्तार : -
Meerut News : उत्तर-प्रदेश के मेरठ से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर निर्मम वारदात को अंजाम दिया है। महिला ने अपने छह वर्ष के मासूम की हत्या कर दी है। जांच टीम ने मौके से अहम सबूत इकठ्ठा कर लिए हैं। मैसेज चैट, वीडियो कॉल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
Meerut News : प्रेमी के साथ मिलकर अपने बेटे को उतारा मौत के घाट
यह घटना मेरठ जिले के बहसूमा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी मां गुरप्रीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही वारदात के मुख्य आरोपी अर्पित शर्मा को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया है। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने मिलकर मासूम के हत्या की साजिश रची थी। बच्चा दोनों के प्रेम संबंध में रुकावट बन रहा था। शुरुआती जांच में पता चला कि मामले की शुरुआत 16 जून को बच्चे की दादी ने बहसूमा थाना में मुकदमा दर्ज कराया। तहरीर में बताया कि अर्पित शर्मा उनके छह साल के पोते को वैगनार कार में जबरदस्ती बैठाकर कहीं ले गया है। उन्होंने बच्चे की सुरक्षा को लेकर कार्रवाई की मांग की।
Meerut News : आरोपी मां और उसका प्रेमी गिरफ्तार
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मीरापुर, मुजफ्फरपुर के रहने वाला अर्पित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछा, जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि बच्चे की हत्या कर शव को हस्तिनापुर क्षेत्र के जंगल में छुपा दिया था। आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी के कार से हत्या करने वाले चाकू और वैगनार कार भी बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के फोन और मैसेज खंगाले जिसके बाद गुरप्रीत कौर तक पहुंच पाई।
Meerut News : पति की गैर मौजूदगी में दिया घटना को अंजाम
गुरप्रीत को भी गिरफ्तार कर लिया गया और उससे सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने भी अपना जुर्म कबूल लिया। पूछताछ में उसने बताया कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों ने मिलकर बच्चे को मारने की योजना बनाई। मंगलवार को आरोपी बच्चे को कार में बैठाया और खेत में ले जाकर चाकू से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला का पति पिछले कई वर्षों से दुबई में ट्रक ड्राइवर का काम कर रहा है। पति की गैर मौजूदगी में उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद से आस पास के लोग स्तब्ध हैं।
ये भी पढ़ेंं: Sant Kabir Nagar News: संतकबीर नगर में युवक की गला रेतकर हत्या, छेड़खानी का विरोध बना मौत की वजह
अन्य प्रमुख खबरें
-
MP में चीतों की संख्या 60 पहुंची, CM बोले- वन्यजीव हमारे वनों के आभूषण
2026-10-08
-
हिमाचल में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, 9 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट
2026-10-07
-
कुमाऊं में महिलाएं बना रहीं रेशम का धागा, स्वरोजगार के खुले नए रास्ते
2026-10-07
-
यूपी में 20 IPS अफसरों का तबादला, रवीना त्यागी बनी बाराबंकी की नई एसपी
2026-10-07
-
वृंदावन के गुरुकुल में सेप्टिक टैंक साफ कर रहे 4 छात्रों की मौत
2026-10-07
-
इलाइट-शिवपुरी मार्ग बनेगा मॉडल रोड, सौंदर्यीकरण को मिली मंजूरी
2026-10-07
-
मध्य प्रदेश में मौसम सिस्टम सक्रिय, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
2026-10-07
-
MP के दुर्गावती टाइगर रिजर्व में आज दो चीते छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव
2026-10-07
-
LUCKNOW नगर निगम देर से जागा, घर हो रहे अब तक खाली, kitchens तक पहुंचा पानी
2026-10-06
-
योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम
2026-10-06
-
Gujarat: भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत
2026-10-06
-
दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
2026-10-06
-
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान 6,000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा
2026-10-06
-
पश्चिम बंगाल: रंगदारी वसूली को लेकर भाजपा के दो गुटों में झड़प
2026-10-06
-
CM यूथ कॉन्क्लेव-2026 में युवाओं से रूबरू होंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव
2026-10-06