झाँसी: बुंदेलखंड के लिए एक बार फिर गौरव का अवसर आया है। क्षेत्र के वरिष्ठ समाजवादी नेता और पूर्व सांसद डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का मान बढ़ाते हुए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्हें इंटरनेशनल कोऑपरेटिव अलायंस एशियन पैसिफिक (ICA-AP) के अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक मिर्ज़ा करामत बेग ने झाँसी में आयोजित प्रेस वार्ता में इस जानकारी को साझा करते हुए कहा कि डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव की यह उपलब्धि न केवल झाँसी बल्कि पूरे बुंदेलखंड और देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि जापान के बाद अब श्रीलंका में हुए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भी डॉ. यादव को वैश्विक प्रतिनिधियों का भरोसा मिला, जो उनकी नेतृत्व क्षमता और अंतरराष्ट्रीय स्वीकार्यता को दर्शाता है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में शनिवार, 7 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे से झाँसी में एक विशाल सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम बस स्टैंड रोड स्थित कुंज वाटिका विवाह घर में आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस समारोह की सबसे खास बात यह होगी कि यहां केवल डॉ. चन्द्रपाल सिंह यादव का अभिनंदन ही नहीं किया जाएगा, बल्कि समाजवादी आंदोलन को अपनी ज़िंदगी के 25 वर्ष या उससे अधिक समय समर्पित करने वाले निष्ठावान कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। ऐसे कर्मठ सिपाहियों को ‘समाजवादी रत्न’ की उपाधि प्रदान कर उनके योगदान को सार्वजनिक रूप से नमन किया जाएगा।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के झाँसी जनपद के अनेक वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक एवं पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश सचिव सुदेश पटेल, पूर्व मंत्री अजय सूद, अर्जुन सिंह यादव, संजय पाल और आरिफ खान की उपस्थिति भी रही। मिर्ज़ा करामत बेग ने जनपद के सभी समाजवादी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर इस ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बनें तथा अपने वरिष्ठ नेता और समर्पित साथियों का उत्साह बढ़ाएं।
अन्य प्रमुख खबरें
खारी-मानसी की छाती छलनी! एनजीटी के आदेश पर फूलियाकलां में अवैध बजरी खनन की बड़ी जांच
ट्रेनों और रेलवे ट्रैक की अब ड्रोन से होगी निगरानी, पत्थरबाजी करने वालों की खैर नहीं
गोत्र पूछने पर टूटी शादी, फेरों से पहले मचा विवाद, बिना दुल्हन लौटी बारात
Bihar Cabinet Expansion 2026: बिहार की 'सम्राट' कैबिनेट का विस्तार आज, यहां देखें फाइनल लिस्ट
रायपुर में विकास की नई इबारत: 59 करोड़ की सौगातों के साथ चुनावी शंखनाद
Kashi में प्राचीन धार्मिक धरोहरों के पुनरुत्थान को Booster Dose, 19.42 करोड़ की 17 परियोजनाएं मंजूर
प्रेम प्रसंग ने लिया खौफनाक मोड़, प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या
झांसी में संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, 40 बाढ़ चौकियों पर विशेष तैयारियां
कश्मीरः डल झील पर हाउसबोट में अमेरिकी पर्यटक की मौत
तमिलनाडु की सियासत में भूचाल: Rajinikanth-Stalin meeting से बढ़ी हलचल, डीएमके की एकजुटता का संदेश
झांसी–मऊरानीपुर रेलखंड पर सघन टिकट चेकिंग अभियान, 140 यात्री पकड़े गए
झांसी में 9–10 मई को PGT परीक्षा, प्रशासन ने किए कड़े इंतजाम