लखनऊ: भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुजफ्फरनगर स्थित द गंगा सहकारी चीनी मिल, मोरना के आधुनिकीकरण एवं क्षमता विस्तार के लिए राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत 261.91 करोड़ रुपये की परियोजना पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि यह निर्णय पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत चीनी मिल की पेराई क्षमता को पहले चरण में 2500 टन प्रतिदिन से बढ़ाकर 3500 टन प्रतिदिन किया जाएगा, जबकि भविष्य में इसे 5000 टन प्रतिदिन तक ले जाने की योजना है। इससे न केवल पेराई प्रक्रिया में तेजी आएगी, बल्कि किसानों को समयबद्ध गन्ना भुगतान भी सुनिश्चित हो सकेगा।
भेंट के दौरान भाकियू प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की किसान हितैषी नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चीनी मिलों के आधुनिकीकरण, गन्ना मूल्य के समय पर भुगतान और कृषि आधारित उद्योगों को मजबूती देने के प्रयासों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नया संबल मिल रहा है। इस परियोजना से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। धर्मेंद्र मलिक ने यह भी कहा कि पर्यावरण अनुकूल तकनीक के उपयोग से मिल की कार्यक्षमता बढ़ेगी और प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का गन्ना क्षेत्र निरंतर प्रगति करेगा और किसान आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बनेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
रायपुर में विकास की नई इबारत: 59 करोड़ की सौगातों के साथ चुनावी शंखनाद
Kashi में प्राचीन धार्मिक धरोहरों के पुनरुत्थान को Booster Dose, 19.42 करोड़ की 17 परियोजनाएं मंजूर
प्रेम प्रसंग ने लिया खौफनाक मोड़, प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या
झांसी में संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, 40 बाढ़ चौकियों पर विशेष तैयारियां
कश्मीरः डल झील पर हाउसबोट में अमेरिकी पर्यटक की मौत
तमिलनाडु की सियासत में भूचाल: Rajinikanth-Stalin meeting से बढ़ी हलचल, डीएमके की एकजुटता का संदेश
झांसी–मऊरानीपुर रेलखंड पर सघन टिकट चेकिंग अभियान, 140 यात्री पकड़े गए
झांसी में 9–10 मई को PGT परीक्षा, प्रशासन ने किए कड़े इंतजाम
Weather Update: अभी जारी रहेगा बारिश का दौर, इन जिलों में गरजेंगे बादल, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
Gujarat Board 10th Result 2026: 83.86 फीसदी छात्र पास, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
झांसी में गर्मी शुरू होते ही चरमराई बिजली व्यवस्था, अघोषित कटौती से जनता परेशान
बंगाल में ‘भगवा लहर’ की चर्चा, शाहजहांपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Shahpura: मेधावी छात्रों का सम्मान, 90% से अधिक अंक लाने वालों को किया गया पुरस्कृत