रामपुर : पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नक़वी ने आज बिहार चुनाव में कांग्रेस और उसके गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि "चुनावी संग्राम में सामन्ती सुल्तानों की खटा-खट हड़बड़ी, फटा-फट गड़बड़ी वाली, जलेबी की रील और जुगाड़ की डील चुनावी गणित गच्चा खाएगा" नक़वी ने कहा कि 'मुंगेरी अनेक और सपने एक, वाला कटुता और कपट के कबाड़खाने में क़ैद गठबंधन आपने ही विरोधाभास के बोझ में दबता जा रहा है।
नक़वी ने चुटकी लेते कहा कि "गठबंधन की गठरी में जितना छेद है उससे अधिक उसमें सत्तालोलुप मतभेद है, छेद को रफ़ू करने, मतभेद को रफ़ूचक्कर करने में चुनाव भी निपट जाएगा और गठबंधन भी सिमट जाएगा" जुगाड़ का जमघट जनादेश के पनघट पर फिर चारो खाने चित होगा।
नक़वी ने कहा कि गठबंधन सामन्ती सनक से नहीं सियासी समझ से सफ़ल होता है, मोदी जी को सुबह शाम कोसने वाले कुनबे के कुंठित किरदारों को गठबंधन धर्म की उनसे सीख उनसे लेनी चाहिए, 2014,2019 में बीजेपी को लोकसभा में पूर्व बहुमत मिलने के बावजूद भी नरेंद्र मोदी ने गठबंधन के साथियों को साथ लेकर सरकार बनाई जो निरंतरता के साथ आज भी सुशासन के सफल सफ़र को आगे बढ़ा रही है, यदि कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलता तो वह अपने साथियों को दूध की मक्खी की तरह निकाल फेंकती, क्योंकि गठबंधन धर्म निभाना न कांग्रेस का रिवाज है न मिज़ाज।
नक़वी ने कहा कि "मोदी फोबिया बीमारी ने कांग्रेस को 'घर से घरौंदा,घरौंदे से घोंसले' में सिमटा दिया है, कभी मुल्क की रही पार्टी मुहल्ले की महंगी होती जा रही है, हार की हताशा में कांग्रेस हिट एन्ड़ रन का तमाशा बन गई है।
नक़वी ने कहा कि कुछ छद्म सेक्युलर छल छत्रपों नें भारतीय मुसलमानों के बीच भाजपा को अछूत बनाने की सियासी साज़िश नें मुसलमानों को राजनैतिक हाशिए पर खड़ा कर दिया है,थोक में मुसलामानों का वोट लेने वाले राजनैतिक दलों ने फुटकर में भी उनका सामाजिक,शैक्षणिक,आर्थिक और सियासी सशक्तिकरण नहीं किया,बस बीजेपी के प्रति भय-भ्रम का भंवरजाल खड़ा कर भाजपा हराने के रिवाज और मिज़ाज को खाद पानी देते रहे,वहीं भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारों ने वोट में कन्जूसी के बावजूद विकास में किसी के साथ कमीं नहीं की।
नक़वी ने कहा कि तमाम तरह की राजनैतिक असहिष्णुता,अस्पृश्यिता के सियासी संक्रमण का सूपड़ा साफ कर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा लगातार विजय पताका फहरा रही है वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन हार का हिस्ट्रीशीटर बनता जा रहा है। बिहार में कांग्रेस के पराजय की एक और गिनती जुड़ने वाली है,जुगाड़ का जमघट जनादेश के पनघट पर चारो खाने चित होगा। नक़वी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी सत्ताइस के चुनावी समर में सत्तालोलुप सुल्तानों का सुरूर और गुरूर फिर एक बार चकनाचूर होगा, और भाजपा का सुशासन सफ़र आगे बढ़ता रहेगा, मुसलमानों को भी भाजपा हराओ रिवाज मिज़ाज पर आत्मचिंतन करना होगा, वर्ना भाजपा से दूरी को छद्म सेक्युलर सिंडिकेट मुसलमानों की मजबूती बना उनका राजनैतिक शोषण करता रहेगा, भाजपा के प्रति अस्पृश्यता के रिवाज के बजाय अंतरात्मा के मिज़ाज से चुनाव में फैसला करें, मुसलमानों के लिए भय-भ्रम के गटर पर भरोसे का शटर लगाना वक्त की ज़रूरत है। अब्दुल को स्वार्थी वोटों के सौदागरों की नही समावेशी विकास की सौगातों की जरूरत है।
नक़वी अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय के. बी माथुर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता के पिता के स्वर्गवास एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य पप्पू सैनी के निधन पर उनके निवास मुरसैना जाकर उनके शोकाकुल परिवार से मिले।
आज के विभिन्न कार्यक्रमों बैठकों में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी, नगर विधायक आकाश सक्सेना, महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी, राकेश मिश्रा, अभय गुप्ता और भारत भूषण गुप्ता शामिल रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा