रामपुरः रामपुर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने रामपुर रजा लाइब्रेरी आकर रामपुर रजा लाइब्रेरी के निदेशक डॉ. पुष्कर मिश्र को रूस की ऐतिहासिक एवं सफल यात्रा पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने डॉ. मिश्र के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि डॉ. पुष्कर मिश्र ने रामपुर रजा लाइब्रेरी को विश्व मानचित्र पर गौरवपूर्ण स्थान दिलाने का काम किया है, जो कि हम सभी रामपुर वासियों के लिए गर्व की बात है।
सांसद ने यह भी कहा कि डॉ. मिश्र के दूरदर्शी नेतृत्व में रामपुर रजा लाइब्रेरी विश्व की सर्वश्रेष्ठ लाइब्रेरियों की श्रेणी में आगे बढ़ रही है। विशेषकर रूस में विभिन्न देशों के पुस्तकालय विशेषज्ञों द्वारा 'टॉकिंग बुक्स' की अवधारणा की काफी सराहना की गई तथा उन्होंने इसे अपने-अपने देशों की लाइब्रेरियों में लागू करने के लिए रामपुर रजा लाइब्रेरी से मार्गदर्शन एवं सहयोग मांगा। सांसद ने कहा कि डॉ. पुष्कर मिश्र के नेतृत्व में रामपुर रजा लाइब्रेरी विश्व की पहली लाइब्रेरी होगी, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित संवाद प्रणाली संवाद के माध्यम से पाठकों को किसी भी पुस्तक के बारे में त्वरित एवं सटीक जानकारी उपलब्ध कराने में सक्षम होगी, जो कि रामपुर रजा लाइब्रेरी को विश्व में प्रथम स्थान पर पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
सांसद ने डॉ. मिश्रा द्वारा रूस में प्रस्तुत अभिनव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित संवाद प्रणाली को एक अनूठी पहल बताया। सांसद नदवी ने रामपुर रजा लाइब्रेरी को बहुभाषी और बहुसांस्कृतिक वैश्विक ज्ञान केंद्र के रूप में विकसित करने की कामना की और साथ ही आश्वासन दिया कि वे इस दिशा में लाइब्रेरी को हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह