रामपुरः रामपुर में शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में आज रामपुर के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में दयावती मोदी एकेडमी, जनपद रामपुर में अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, पुलिस/प्रशासन द्वारा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं 23 यू.पी.बी.एन. एन.सी.सी. कैडेट्स के साथ मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
जिसका उद्देश्य आपदा या हवाई हमले जैसी परिस्थितियों में सुरक्षित रहने के उपायों की जानकारी प्रदान करना, आम जनता को सतर्क, आत्मनिर्भर एवं मानसिक रूप से तैयार करना, सुरक्षा एवं आपातकालीन प्रबंधन तंत्र की तत्परता एवं प्रभावशीलता का मूल्यांकन करना है। मॉक ड्रिल में आग, हवाई हमले या अन्य किसी आपातकालीन स्थिति में प्रबंधन तंत्र की तत्परता का परीक्षण किया गया तथा छात्र-छात्राओं को इस स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद रामपुर, समस्त क्षेत्राधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
रामपुर में शासन से प्राप्त निर्देशों पर आज रामपुर के जिलाधिकारी व रामपुर पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में रात्रि 9 बजे शहर में लाइटें बंद कर सायरन हूटर बजाकर ब्लैकआउट का अभ्यास किया गया। आपको बता दें कि भारत व पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू हो चुका है। करीब 15 दिन पहले भारत में पहलगाम हमला किया गया था, जिसमें कई लोग मारे गए थे। भारत ने पाकिस्तान पर मिसाइल हमले कर उसे चुनौती दी थी। इसमें कई लोगों की जान चली गई थी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर व अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह