रामपुरः राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामपुर में शासन के निर्देशानुसार एवं प्राचार्य डॉ. सुनीता के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से छात्राओं के बीच महिला हेल्पलाइन से संबंधित जागरूकता फैलाने और उन्हें महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण "हेल्प डेस्क नुक्कड़ नाटक" था, जिसका उद्देश्य महिला हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार-प्रसार करना और छात्राओं को इन नंबरों का सही उपयोग करने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. यामिनी सिंह थीं, जिन्होंने अपने वक्तव्य में महिला सुरक्षा एवं हेल्पलाइन की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को बताया कि महिला हेल्पलाइन नंबर न केवल आपातकालीन स्थिति में सहायता प्राप्त करने का माध्यम है, बल्कि यह महिलाओं को सशक्त बनाने का एक अहम उपकरण भी है। इस दौरान, कार्यक्रम की संयोजक प्रोफेसर सबीहा परवीन ने भी अपने भाषण में महिला सशक्तिकरण और जागरूकता के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने छात्राओं से आग्रह किया कि वे अपने आसपास की महिलाओं को भी इन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक करें।
कार्यक्रम में छात्राओं ने भी अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए लता सिंह, प्रीति, कोमल और अक्सा नाज़ द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक में भाग लिया। इस नाटक में महिला हेल्पलाइन की उपयोगिता और महत्व को रेखांकित किया गया, जिससे उपस्थित दर्शकों और छात्राओं को जागरूकता प्राप्त हुई। कार्यक्रम में लगभग 30-35 छात्राएं सक्रिय रूप से हिस्सा लीं, जिन्होंने अपने नाट्य प्रदर्शन से संदेश को प्रभावी ढंग से पहुंचाया।
इस आयोजन में मिशन शक्ति एवं महिला प्रकोष्ठ की संयोजक प्रो. सबीहा परवीन, डॉ रजिया, डॉ सोनू पूरी, डॉ इफ्तेखार कादरी, डॉ नागेंद्र पाल, डॉ जया, डॉ कासिम, डॉ योगेश चन्द्र, डॉ प्रतिभा सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे। सभी ने इस कार्यक्रम की सफलता में अपना योगदान दिया और छात्राओं में जागरूकता एवं सशक्तिकरण का संदेश फैलाया। यह आयोजन न केवल शिक्षाप्रद था, बल्कि महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध हुआ।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार