रामपुरः पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी स्वार द्वारा थाना प्रभारी मिलक खानम के साथ थाना क्षेत्र मिलक खानम अंतर्गत कॉन्वेंट इंटर कॉलेज, डिलारी में एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला “मिशन शक्ति अभियान 5.0” के तहत आयोजित की गई, जिसमें छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों, सम्मान एवं स्वावलंबन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को ऑनलाइन सतर्क रहना आवश्यक है। कार्यशाला में विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें प्रमुख रूप से —
1930 (साइबर क्राइम हेल्पलाइन), 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्प लाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड लाइन), और 102 (स्वास्थ्य सेवा) शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि इन हेल्पलाइन सेवाओं का उद्देश्य संकट की स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार की उत्पीड़न या धमकी की स्थिति में तत्काल पुलिस या हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने की सलाह दी।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं, विशेषकर छात्राओं, को सुरक्षा और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना था ताकि वे समाज में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और साइबर सुरक्षा तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़ी चर्चाओं में सक्रिय भागीदारी दिखाई।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस प्रशासन के इस सार्थक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में सुरक्षा और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में अत्यंत सहायक हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई