रामपुर: पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र, मुरादाबाद ने पुलिस अधीक्षक, रामपुर के साथ मिलकर पुलिस लाइन सभागार में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत एक संगोष्ठी का आयोजन किया। इस संगोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर नोडल मिशन शक्ति अभियान 5.0 एवं जनपद के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों/एंटी रोमियो टीमों के प्रभारियों/कर्मचारियों को शामिल किया गया। संगोष्ठी में मिशन शक्ति चरण 5.0 अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
गोष्ठी के पश्चात, पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र, मुरादाबाद ने पत्रकारों के साथ एक प्रेस वार्ता की। इस अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों के हेल्पलाइन नंबरों वाले पम्पलेट वितरित किए गए। पत्रकारों से भी अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग करने का अनुरोध किया गया।
प्रेस वार्ता के दौरान, पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र, मुरादाबाद ने पुलिस अधीक्षक, रामपुर के साथ नगर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, आगामी त्यौहारों के मद्देनजर तथा जनता में सुरक्षा की भावना जागृत करने हेतु पैदल गश्त की। गश्त के दौरान, रास्ते में मिलने वाली महिलाओं, छात्राओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति केंद्रों के हेल्पलाइन नंबरों वाले पर्चे वितरित किए गए, जिससे महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराध रोकथाम के बारे में जागरूकता बढ़ी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर क्षेत्राधिकारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुरादाबाद परिक्षेत्र, मुरादाबाद ने पुलिस अधीक्षक, रामपुर के साथ मिशन शक्ति चरण 5.0 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सिविल लाइंस थाने स्थित मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, उनके रखरखाव, साफ-सफाई एवं प्रविष्टियों की जांच की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा