रामपुरः लायंस क्लब रामपुर इलीट के अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि सभी साथियों को परिवार की जिम्मेदारी के साथ-साथ समाज सेवा में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। पटवाई स्थित वाटिका रिसोर्ट में पारिवारिक बैठक हुई। जिसमें महिलाओं व बच्चों ने विभिन्न खेल खेले। हाउजी, गायन व नृत्य का भरपूर आनंद उठाया। भीषण गर्मी के चलते सभी ने स्वीमिंग पूल में डुबकी लगाई।
अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि यह पारिवारिक बैठक इस सत्र की अंतिम बैठक है। वह क्लब को और ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए नई कार्यकारिणी का सहयोग करेंगे। सचिव मनीष खुराना ने कहा कि नए सत्र की पीएसटी जो भी कार्य करेगी, उसमें पूरा सहयोग दिया जाएगा। मुझे पूरी उम्मीद है कि नई पीएसटी क्लब के कार्यों व समाज सेवा में बेहतर कार्य करेगी। कोषाध्यक्ष गौरव जैन ने कहा कि यह इस सत्र की अंतिम बैठक है, अगले सत्र में सभी हिसाब-किताब नए कोषाध्यक्ष को दे दिया जाएगा।
नई कार्यकारिणी के गठन में विनोद कुमार एडवोकेट को अध्यक्ष, शोभित गोयल को सचिव व अतहर खान को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का सभी ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर मुकुल अग्रवाल, शैलेन्द्र गोयल, शोभित गोयल, एडवोकेट जीतेन्द्र प्रधान, विनोद कुमार, एडवोकेट विनीत कुमार, एडवोकेट भीकम सिंह यादव, डॉक्टर सुशील कुमार, अतहर खान, राधेश्याम, आदिश गुप्ता, रजनीश कुमार, प्रीति सिंह, अल्पना खुराना, पूजा जैन, श्वेता अग्रवाल, अंजलि गोयल, सोनी अग्रवाल, अर्चना गोयल, रितु सिंह, अर्चना विनोद, नीरू प्रधान, रानी, सुनैना गुप्ता, निधि शर्मा आदि मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह