रामपुर: जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान दिवस में उद्यान विभाग द्वारा सिंचाई की ड्रिप प्रणाली तथा सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता विभाग द्वारा सहकारी बैंक में ऋण की ब्याज दरों के बारे में जानकारी दी गई।
इस दौरान जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सभी सरकारी बीज भंडारों पर धान, उड़द व मूंग के बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, जिन्हें 50 प्रतिशत अनुदान पर किसानों को वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इच्छुक किसान संबंधित विभाग से संपर्क कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। किसान दिवस में किसानों द्वारा पिछले माह में उठाई गई समस्याओं/शिकायतों तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा उनके समाधान से किसानों को अवगत कराया गया।
इसके अलावा भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने अधिकारियों को जिले में लघु सिंचाई विभाग में बोरिंग के लिए पंजीकरण कराने वाले किसानों की समस्याओं, अभी तक सामग्री न मिलने, ग्राम पंचायत बेन्दूखेड़ा सदस्य नलकूप संख्या 47 बीजी का स्टार्टर न बदलने, जालपुर माइनर व खौद चौराहे में सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा, ग्राम भगवतीपुर तहसील शाहाबाद में नाले को पाटकर अवैध निर्माण तथा नगर पंचायत शाहाबाद में अवैध प्लाटिंग की समस्याओं से अवगत कराया। तहसील टांडा के ग्राम सरावा के अशरफ अली ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने सरावा से सैदनगर तक कई बार सड़क का निर्माण कराया है, जिसमें सीसी रोड के साथ ही नाले का निर्माण भी किया जा रहा है, जो सड़क से सटाकर बनाया जा रहा है, जिससे सड़क संकरी होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
जिला अध्यक्ष भारतीय किसान संघ वीरेश शर्मा ने बताया कि राणा शुगर मिल पर किसानों का गन्ना बकाया है तथा तहसील मिलक के ग्राम श्यामपुर के सर्वेश गंगवार ने निजी व्यापारियों द्वारा सस्ते दामों पर मक्का खरीदने की समस्या से जिला विकास अधिकारी को अवगत कराया। सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई