रामपुर: नंदी की सवारी, कैलाश निवासी, सब पे कृपा बरसाने वाले। रूद्र रूप है, करुणा भी है, जो शरण में आए, मुक्त वही है। हर-हर शंकर, बम-बम बोले, जय शिव शंकर, कर दो उजाले जैसे भगवान शिव के भजनों की गूंज रही। हरिद्वार और बृजघाट से कांवड़ लेकर आते शिवभक्तों ने जब हर हर महादेव का जयघोष किया, तो पूरा हाइवे शिवमय हो गया। ऐसे में शहर विधायक आकाश सक्सेना ने पुष्पवर्षा कर शिवभक्तों का स्वागत किया।
सावन माह चल रहा है। तीसरे सोमवार को शिव मंदिरों में लाखों की संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक पहुंचे। लिहाजा, रविवार को शिवभक्त बड़ी संख्या में हरिद्वार और बृजघाट से कांवड़ लेकर लौटे। पंजाबनगर शिव मंदिर, भमरौआ शिव मंदिर, रठौंडा शिव मंदिर आदि प्रमुख शिव मंदिरों पर शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। शहर विधायक आकाश सक्सेना भी भमरौआ स्थित श्री पातालेश्वर शिव मंदिर पहुंच गए, जहां उन्होंने सबसे पहले भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
इसके बाद मंदिर परिसर में आयोजित भंडारों में सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण किया। यहां से वह कोसी नदी के पास चल रहे विभिन्न भंडारों में शामिल हुए। फोटो चुंगी, आंबेडकर पार्क, सिविल लाइंस आदि स्थानों पर जाकर कांवड़ियों का स्वागत किया। हाइवे पर पुष्पवर्षा की। कांवड़ियों ने भी भगवान शिव के भजनों पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि भगवान शिव का आशीर्वाद जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने जनकल्याण की कामना की। शाम को रोडवेज पहुंचकर गंगापुर, पुराना गंज, मिस्टन गंज, ज्वालानगर आदि स्थानों के कांवड़ियों के जत्थे का स्वागत किया।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव