रामपुर : श्रावण मास में कांवड़ियों के आवागमन को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के साथ धमोरा से रठौंडा जाने वाले मार्ग, रठौंडा मंदिर एवं भमरौआ मंदिर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने खंड विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधान को धमोरा से रठौंडा जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण हटाने तथा ग्राम पंचायत के माध्यम से चौराहे का सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को रठौंडा मंदिर जाने वाले मार्ग पर खरपतवार हटाने एवं साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने भमरौआ मार्ग पर स्थित आरा मशीनों को प्रत्येक रविवार एवं सोमवार को बंद रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि कांवड़ियों की सुविधा के लिए सभी मार्गों की मरम्मत, प्रकाश, साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से कर ली जाएं। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को कांवड़ियों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने तथा संबंधित अधिशासी अभियंता को विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि श्रावण मास में रठौंडा मंदिर एवं भमरौआ मंदिर पर बड़ी संख्या में शिवभक्त उमड़ते हैं। उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं प्रबंधन करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है। मंदिर स्थल पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारी भी तैनात किए जा रहे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह