रामपुरः रामपुर जनपद के थाना भोट क्षेत्र स्थित शिव शक्ति मंदिर कोयली से जुड़े मामले में सुनवाई और कार्रवाई न होने को लेकर मंदिर के पुजारी एवं ट्रस्ट पदाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया है। शिव शक्ति मंदिर कोयली ट्रस्ट रामपुर के सचिव व प्रमुख सेवादार नॉन बाबू यादव ने ऐलान किया है कि यदि प्रशासन द्वारा मंदिर परिसर से अवैध कब्जा नहीं हटाया गया तो वे 4 जनवरी को मंदिर प्रांगण में धरना-प्रदर्शन पर बैठेंगे।
इस संबंध में ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी शिकायत दोहराई। बाबा नॉन बाबू यादव का कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी रामपुर और पुलिस अधीक्षक रामपुर को कई बार लिखित शिकायतें दी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि पुलिस और प्रशासन उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है, जिससे वे बेहद आहत हैं।
बाबा ने आरोप लगाया कि मंदिर की भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है और हल्का लेखपाल की भूमिका भी संदिग्ध है। उनका कहना है कि दूसरे पक्ष से मिलीभगत के चलते न तो उनकी रिपोर्ट दर्ज की जा रही है और न ही निष्पक्ष जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब वे दोबारा शिकायत लेकर अधिकारियों के पास पहुंचे तो उन्हें धमकाया गया। बाबा ने एसडीएम सदर पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें यह कहकर डराया गया कि यदि बार-बार शिकायत की गई तो उनके खिलाफ मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया जाएगा।
बाबा नॉन बाबू यादव ने स्पष्ट किया कि उनका इस मामले में कोई निजी स्वार्थ नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन इसी तरह मंदिर की भूमि पर कब्जा करवाता रहा तो भविष्य में मंदिर का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा। इसलिए वे चाहते हैं कि मंदिर की जमीन से अवैध कब्जा तत्काल हटवाया जाए और भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में डीआईजी मुरादाबाद, एडीजी बरेली जोन, जिलाधिकारी रामपुर और पुलिस अधीक्षक रामपुर को भी कई बार प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक किसी स्तर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी कारण मजबूर होकर उन्हें धरना-प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। बाबा ने कहा कि जब तक प्रशासन उनकी शिकायत पर संज्ञान लेकर न्याय नहीं दिलाता, तब तक उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस घोषणा के बाद क्षेत्र में प्रशासनिक हलकों में भी हलचल देखी जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई