रामपुरः रामपुर शहर कोतवाल ओमकार सिंह के खिलाफ करीब 8 धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है, हाथरस जिले की पीड़ित वादी ममता पत्नी ललित कुमार ने रामपुर शहर कोतवाल ओमकार सिंह, इंस्पेक्टर रामोतार सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
आपको बता दें कि तत्कालीन कोतवाल ओमकार सिंह बदायूं जिले के उझानी थाने के प्रभारी निरीक्षक थे। तत्कालीन इंस्पेक्टर राम औतार सिंह बदायूं जिले के उझानी थाने में तैनात थे। उस समय एक सिपाही की पत्नी से विवाद हो गया था। उस दौरान थाने में पीड़िता की शिकायत नहीं सुनी जा रही थी। पीड़िता लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रही थी, लेकिन अधिकारी उसकी एक न सुन रहे थे और मामले को दबाने की कोशिश कर रहे थे। फिर भी, पीड़िता दर-दर भटकती रही।
पुलिस कांस्टेबल की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया है कि इंस्पेक्टर राम औतार सिंह पर अश्लील हरकतें करने, अनुचित टिप्पणी करने, पीड़िता के कांस्टेबल पति पर जान से मारने की नीयत से हमला करने, गंभीर चोटें पहुँचाने आदि का आरोप है। उस दौरान उनका इलाज बरेली के एक अस्पताल में चला।
पीड़िता ने एफआईआर के तहत तत्कालीन उजैनी थाना प्रभारी ओमकार सिंह पर आरोप लगाया है कि न तो प्रार्थना पत्र लिया गया और न ही कोई सुनवाई हुई। उल्टा थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे हटा दिए गए और फुटेज भी गायब कर दी गई। पीड़िता ने ऐसे आरोप लगाए हैं। मामला 5, 11, 25 तारीख को करीब 11:37 बजे दर्ज किया गया। मामला 307, 354 ए, 354 डी, 504, 506, 34, 166 ए, 201 आदि गंभीर धाराओं के तहत दर्ज किया गया था।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई