रामपुरः राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय में चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। आगामी पंचायत चुनावों की रणनीतियों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं जिला अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने की और संचालन प्रभात भारद्वाज ने किया। बैठक में घोषणा की गई कि रामपुर जिले से सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी सम्मेलन में शामिल होंगे।
इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को 23 सितंबर को सुबह 10:00 बजे तक जिला कार्यालय में उपस्थित होना होगा, जहाँ से सभी एकत्रित होकर मुरादाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे। सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए, जिला अध्यक्ष ने आगामी पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए, चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं को जल्द से जल्द जिला कार्यालय में अपना आवेदन जमा करने की सलाह दी।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में रुहेलखंड की क्षेत्रीय महासचिव सुमन सिंह परिहार, महिला प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय अध्यक्ष एडवोकेट शशि बाला, नगर अध्यक्ष नवाब खान, विधानसभा अध्यक्ष (चमरुआ) हाफिज अकील, नगर महासचिव मोनी खान, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष कुलदीप कौर, कलावती, सुरेंद्र सिंह, सरदार दर्शन सिंह, सहित कई अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
इस अवसर पर सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख साथियों में मुराद अली, मोहम्मद शादाब, शमशाद, मोहम्मद नाजिम, हनीफ प्रधान, मोहम्मद सलमान, मेराज, अतीक, आशिक अली, मोहम्मद आसिफ, नसीर अली, राधे कृष्ण, जसवंत सिंह, करण पाल, चंद्रपाल आदि शामिल रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल