रामपुरः नदियों, झीलों और तालाबों के जीर्णोद्धार हेतु जनपद में चलाए जा रहे अभियान के मद्देनजर जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह, पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र व अन्य अधिकारी तहसील मिलक के ग्राम पजाबा में 400 मीटर लंबी व 40 मीटर चौड़ी झील के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को इस झील में बड़े पैमाने पर मछली पालन कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर समिति बनाकर मत्स्य विभाग के सहयोग से समिति द्वारा मछली पालन का कार्य कराया जाए, जिससे ग्राम पंचायत को प्रतिवर्ष आय होगी। जिलाधिकारी ने झील के किनारे बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण का कार्य कराने के लिए जिला उद्यान अधिकारी, खंड विकास अधिकारी व अन्य अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल व ग्राम पंचायत सचिव को निर्देश दिए कि किसी भी दशा में झील पर अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। इसके बाद जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने ग्राम पजाबा स्थित कम्पोजिट विद्यालय का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि ग्राम हिंगनगला के 1 प्राथमिक व 1 उच्च प्राथमिक विद्यालय को विद्यालय में संविलियन कर दिया गया है, किन्तु संविलियन किये गये विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों द्वारा योगदान आख्या प्रस्तुत नहीं की गयी है।
इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए वहां तैनात प्रधानाध्यापकों के विरूद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में बच्चों के लिए बनाये जाने वाले मध्यान्ह भोजन का अवलोकन किया, जिसमें निर्धारित रोस्टर के अनुसार बनाये जाने वाले भोजन में कमी पायी गयी। इस सम्बन्ध में प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया कि वे ग्राम प्रधान का सहयोग लेकर तथा गांव में जागरूकता पैदा करके विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ायें तथा शिक्षण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा