रामपुरः कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित नियमित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंदों को राहत प्रदान करते हुए दिव्यांगजन कल्याण योजनाओं के अंतर्गत दो दिव्यांग लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल वितरित कीं तथा एक जरूरतमंद व्यक्ति को शीतऋतु से बचाव के लिए कंबल प्रदान किया। जिलाधिकारी की इस पहल से लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम स्वारी, तहसील मिलक निवासी प्रदीप कुमार एवं ग्राम मंडवा हसनपुर, तहसील टांडा निवासी मनोज कुमार को ट्राईसाइकिल प्रदान की। वहीं ग्राम महतुस, तहसील बिलासपुर निवासी बब्लू को ठंड से बचाव के उद्देश्य से कंबल वितरित किया गया। जिलाधिकारी ने लाभार्थियों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की भी जानकारी ली।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि जनता दर्शन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन की विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि ट्राईसाइकिल जैसी सहायता से दिव्यांगजन अपनी दैनिक गतिविधियों को सरलता से कर सकेंगे और सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगे। ठंड के मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी ने गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शीतलहर को ध्यान में रखते हुए कंबल वितरण एवं अन्य राहत कार्यों में तेजी लाई जाए।
जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनकी सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन की संवेदनशीलता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई