रामपुरः रामपुर शहर के पहाड़ी गेट स्थित कॉमन फैसिलिटी एवं ट्रेनिंग सेंटर का दो करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार किया जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर तय कार्ययोजना के अनुसार अभ्यर्थियों को स्मार्ट क्लासरूम के माध्यम से प्रशिक्षण मिलेगा और आवासीय व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
उपायुक्त उद्योग मनीष पाठक ने बताया कि जीर्णोद्धार कार्य के लिए कार्यदायी संस्था के रूप में उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम को जिम्मेदारी दी गई है। पूरे परिसर का जीर्णोद्धार किया जाएगा, सुरक्षा की दृष्टि से बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाएगा और उत्कृष्ट प्रकाश व्यवस्था के साथ ही मिनी ऑडिटोरियम भी तैयार किया जाएगा। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र का भी आधुनिकीकरण होगा और 80 लाख रुपए से कॉरपोरेट ऑफिस की तर्ज पर कार्यालय बनेगा। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह के निर्देश पर जून के अंतिम सप्ताह से कार्य शुरू हो जाएगा। कार्यालय में मीटिंग हॉल, स्वागत कक्ष, आगंतुकों के लिए प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय समेत सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लिए नामित अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए अलग-अलग कक्ष भी तैयार किए जाएंगे।
पहाड़ी गेट स्थित कॉमन फैसिलिटी एवं प्रशिक्षण केंद्र का सुंदरीकरण कर उसे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां शहरी क्षेत्रों के साथ ही दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों के प्रशिक्षु भी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। इसमें आवासीय सुविधा भी उपलब्ध है। इसके साथ ही रोशन बाग स्थित जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र का भी जीर्णोद्धार किया जा रहा है। - जोगिंदर सिंह, जिलाधिकारी रामपुर
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा