रामपुरः जिले के आकांक्षात्मक विकास खंड सैदनगर में निर्धारित मापदंडों के अनुरूप विकास कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए शासन ने प्रदेश में पांचवा स्थान तथा मंडल में प्रथम स्थान दिया है। आकांक्षी विकास खंड में मुख्य आधार स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, सामाजिक विकास एवं अवस्थापना के 50 संकेतकों के अनुसार कार्य किया जा रहा है।
वर्ष 2024-25 के अंतर्गत कराए गए कार्यों में जिले के विकास खंड सैदनगर को प्रदेश के 108 विकास खंडों में पांचवा स्थान मिला है। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी नंदकिशोर कलाल के नेतृत्व में सैदनगर को 50 संकेतकों के सापेक्ष 12 संकेतकों के अंतर्गत संतृप्त किया गया है तथा 36 संकेतक ऐसे हैं, जिनमें विकास खंड में उत्कृष्ट कार्य हुआ है।
विकास खंड ने टीबी रोगियों को चिन्हित कर उन्हें उपचार उपलब्ध कराने में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त की है तथा बाल विकास परियोजना विभाग के अंतर्गत 5 संकेतक तथा कृषि विभाग के 3 संकेतक भी संतृप्त किए जा चुके हैं। आकांक्षी विकास खंड के विकास कार्यों के भौतिक सत्यापन के लिए निदेशक पंचायती राज ने तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर विकास कार्यों की स्थिति तथा निर्धारित संकेतकों के अनुपालन का जायजा लिया, इस दौरान उन्होंने बेहतर स्थिति के लिए प्रशासनिक स्तर पर किए गए कार्यों की सराहना भी की।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार