रामपुरः सिविल लाइंस क्षेत्र के मीना बाजार स्थित नगर पालिका की दुकानों पर आज सुबह भारी बल के साथ जेसीबी गरजी। तीन दिन पूर्व सेशन कोर्ट ने दुकानदारों की अपील खारिज कर दी थी, जिसके बाद निचली अदालत के आदेश पर नगर पालिका ने कार्रवाई की। दिन निकलते ही नगर पालिका के अधिकारी पुलिस बल के साथ मीना बाजार पहुंचे और अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी।
दुकानदारों ने कुछ देर तक विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी कर ली गई। नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि कोर्ट के आदेशों के बाद यह ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया है, और भविष्य में भी अवैध निर्माणों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं दूसरी ओर दुकानदारों में आक्रोश का माहौल है। आपको बता दें कि रामपुर में बेरोजगारी का आलम यह है कि जिला प्रशासन द्वारा लगातार विभिन्न प्रकार के अभियान चलाए जा रहे हैं, आज भी रामपुर में जिला प्रशासन द्वारा करीब 40 दुकानों को ध्वस्त किया गया है।
रामपुर डीएम जोगिंदर सिंह ने बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गन्ना ऑफिस के पास बनी मार्केट अवैध थी, माननीय न्यायालय के आदेशानुसार करीब 40 दुकानों को ध्वस्त किया गया है, कुछ दुकानदारों को नोटिस दिए गए हैं, माननीय न्यायालय से जो भी आगे निर्देश मिलेंगे, उसके अनुसार काम पूरा कराया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह