रामपुर: महिला कांग्रेस की पूर्व नगर अध्यक्ष शहनाज रहमान ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पत्र लिखकर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि रामपुर में कांग्रेस पार्टी एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बन गई है, जिसमें चंद नेताओं का ही दखल है।
महिलाओं के नाम पर जिला कांग्रेस कमेटी में सिर्फ लीपापोती की गई है। जिला कांग्रेस कमेटी रामपुर में पूर्व विधायक संजय कपूर की पत्नी लीना कपूर और उनकी साली रीना कपूर, मुतीउर्रहमान बबलू की पत्नी नेहा खान, वंदना दुबे समेत अन्य ऐसी महिलाओं को जिला कांग्रेस कमेटी में शामिल किया गया है, जिनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। अब रामपुर कांग्रेस सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई है। इससे पहले रामपुर कभी अंधा नहीं रहा।
आज खादी का कुर्ता पहनकर पुलिस प्रशासन की मुखबिरी करने वाले लोग दिन में कांग्रेसी और रात में भाजपाई होते हैं। अब ऐसे लोगों को कांग्रेस में पद मिल रहे हैं। मुझे इस बात का दुख है कि हमारे नेता राहुल गांधी पूरे देश का दौरा करके और भाजपा से आमने-सामने की लड़ाई लड़कर कांग्रेस को मजबूत कर रहे हैं। ऐसे में रामपुर कांग्रेस के नेता कांग्रेस को मजबूत करने की बजाय उसे कमजोर करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि रामपुर कांग्रेस को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनने से रोका जाना चाहिए। रामपुर कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह