रामपुर: जिला कांग्रेस कमेटी रामपुर के संयोजक हाजी सगीर सईद खान ने संगठन में व्याप्त गुटबाजी व सहयोग न मिलने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा उर्फ निक्कू पंडित से गहरी नाराजगी जताई है।
उन्होंने पत्र जारी कर कहा है कि लगातार अनुरोध व प्रयास के बावजूद न तो उन्हें अपेक्षित सहयोग मिल रहा है और न ही संगठन द्वारा उनके सुझावों को गंभीरता से लिया जा रहा है। हाजी सगीर ने पत्र में लिखा है, "मुझे यह कहते हुए अत्यंत दुख हो रहा है कि न तो मुझे आप लोगों द्वारा सहयोग दिया जा रहा है और न ही मेरा सहयोग लिया जा रहा है। मैं लगातार रामपुर का दौरा कर फ्रंटल संगठनों, विभागों व प्रकोष्ठों के गठन की प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह कर रहा हूं, लेकिन इसके बावजूद संगठन को मजबूत करने के बजाय गुटबाजी को बढ़ावा दिया जा रहा है।"
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनके काम में बाधा उत्पन्न की जाती रही तो इससे न केवल उन्हें बल्कि पूरी कांग्रेस पार्टी को नुकसान होगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने मतभेद भुलाकर कांग्रेस संगठन सृजन अभियान की सफलता में योगदान दें। सगीर खान ने यह भी कहा कि संगठन सृजन अभियान की सफलता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अविनाश पांडे, अजय राय और प्रदीप नरवाल जैसे वरिष्ठ नेताओं के प्रयासों को मजबूती देगी। उन्होंने अंत में अपील की कि हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं है और सभी को एकजुट होकर पार्टी के हित में काम करना चाहिए।
अविनाश पांडे, महासचिव व प्रभारी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी
अजय राय, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी
प्रदीप नरवाल, सचिव व सह प्रभारी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी
इंचार्ज कंट्रोल रूम, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, लखनऊ
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार