रामपुरः जनपद रामपुर में भारत रत्न, किसान मसीहा और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल द्वारा “किसान दिवस” के रूप में भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शोकत अली रोड स्थित रालोद जिला कार्यालय पर आयोजित हुआ, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके पश्चात आयोजित विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लोकदल किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह बिट्टू उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में चौधरी चरण सिंह के जीवन, संघर्ष और किसानों के हित में किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब का संपूर्ण जीवन किसानों, ग्रामीण भारत और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा और उनकी नीतियाँ आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं।
विचार गोष्ठी में उपस्थित वक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के विचारों, सिद्धांतों और किसानोन्मुखी नीतियों की मुक्तकंठ से सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए चौधरी साहब के विचारों को अपनाना बेहद आवश्यक है। इस दौरान वक्ताओं ने यह भी जानकारी दी कि रालोद के जिला अध्यक्ष शाहिद हुसैन कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे, लेकिन अब वे पहले से बेहतर हैं और शीघ्र ही संगठनात्मक गतिविधियों में पूरी सक्रियता के साथ लौटेंगे, यही सभी की शुभकामना और दुआ है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रालोद रुहेलखंड की महासचिव सुमन सिंह परिहार ने की, जबकि संचालन रालोद नेता प्रभात कुमार भरद्वाज ने किया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष नवाब खान, सरदार जसवीर सिंह गोराया, सरदार दिलबाग सिंह, गिल साहब, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष कुलदीप कौर, कलावती, महिला प्रकोष्ठ रुहेलखंड की क्षेत्रीय अध्यक्ष शशि बाला, जावेद अहमद, मो. अहमद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के उपरांत राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी सरदार बलजीत सिंह बिट्टू के नेतृत्व में जिला अस्पताल पहुंचे, जहां भर्ती मरीजों को फल वितरित कर मानवीय सेवा का संदेश दिया गया। इस प्रकार राष्ट्रीय लोकदल, रामपुर द्वारा किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती को सेवा, समर्पण और जनसरोकार के साथ किसान दिवस के रूप में मनाया गया।
अन्य प्रमुख खबरें
शिकायतों का मौके पर जाकर ही करें निस्तारण : डीएम
Sultanpur: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत परिणय सूत्र में बंधे 108 जोड़े
वनबीट मेडिकल ग्रुप ने लगाया विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जरूरतमंदों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना में धाँधली का आरोप, अनशन पर ग्रामीण
Rajasthan SIR Update:जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन की जानकारी
Jhansi : राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में दवाओं का टोटा, मिल रहा सिर्फ परामर्श
Rampur: डीएम ने राजस्व कार्यों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश
Sonbhadra: सड़क हादसे में दो मजदूर गंभीर, ब्रेकर ना होने पर उठे सवाल
ग्रीन फ्यूचर कलेक्टिव ने कूड़ाधन कार्यशाला का आयोजन, छात्रों को किया जागरूक
पत्रकार ने लगाया मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप, दर्ज कराई एफआईआर
Sonbhadra: वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव बने मुख्य चुनाव अधिकारी
क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल के घर को संग्रहालय बनाने की उठी मांग, सौंपा ज्ञापन
मां शाकंभरी के दरबार में 23-24 फरवरी को भव्य फागण महोत्सव, निकलेगी विशाल पैदल ध्वज यात्रा