रामपुर: केंद्र में भाजपा सरकार के सफलतम 11 वर्ष पूरे होने पर चल रहे अभियान के तहत रामपुर जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के 20 मंडलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के लिए जिले के वरिष्ठ नेताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में भेजा गया। चमरुआ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे जिला उपाध्यक्ष मोहन कुमार लोधी ने मिलकखानम क्षेत्र में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 11 वर्षों की उपलब्धियों को जनता से साझा किया।
केमरी मंडल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष भटनागर मौजूद रहे। नगर विधानसभा क्षेत्र के पुराना गंज में आयोजित कार्यक्रम में जिला महामंत्री अशोक विश्नोई ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सभी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को बताया कि 11 वर्षों में देश की सोच, स्वाभिमान और आत्मविश्वास में बदलाव आया है। देश में 55 करोड़ जनधन खाते खुले। इंफ्रास्ट्रक्चर और ऊर्जा के क्षेत्र में भारत ने अभूतपूर्व छलांग लगाई। रेलवे का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण, एयरपोर्ट की संख्या दोगुनी हुई। देश चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और चौथा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज बन गया है। कार्यक्रम में प्रमोद आहूजा, सुखदेव सिंह चीमा, भव्य उप्पल, विवेक रुहेला, पूजा शर्मा, इंद्रजीत यादव, शेर सिंह, हर प्रसाद, राजेंद्र सिंह लोधी, रामचंद्र, विक्रम सिंह, पूरन चंद, शुभम गुप्ता, राजकुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई