रामपुरः जिले में दिसंबर 2025 को टीका उत्सव के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है, जिसका उद्देश्य पाँच वर्ष तक के छूटे हुए बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को टीकाकृत कराना है। इसी क्रम में कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार द्वारा जिला महिला चिकित्सालय स्थित पीपीसी सेंटर पर फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि टीका उत्सव का प्रमुख उद्देश्य टीकाकरण की उपलब्धि को बढ़ाना एवं उसे निरंतर बनाए रखना है।
सीएमओ ने बताया कि नियमित टीकाकरण सारणी के अनुसार सभी बच्चों को सही आयु पर सभी अनिवार्य टीके दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस विशेष अभियान में गर्भवती महिलाओं और पाँच वर्ष तक के बच्चों को विशेष रूप से चिन्हित कर टीकाकरण से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। ऐसे बच्चों और गर्भवती महिलाओं को चिन्हित किया जाएगा जो किसी कारणवश नियमित टीकाकरण कार्यक्रम से वंचित रह गए हैं।
टीका उत्सव के लिए निर्धारित लक्ष्यों में 1 वर्ष तक के 45,068 बच्चों, तथा 2 से 5 वर्ष तक के 16,255 बच्चों को टीकाकृत करने का लक्ष्य रखा गया है। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस अभियान को लेकर बेहद गंभीर और प्रतिबद्ध हैं।
कार्यक्रम के दौरान कई वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला महिला चिकित्सालय डॉ. अनवर सादात, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला चिकित्सालय डॉ. बी.सी. सक्सेना, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. के.के. चाहल, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार, डीएमसी यूनिसेफ संदीप कुमार, वीसीसीएम यूएनडीपी राजेन्द्र कुमार, कम्प्यूटर सहायक जसप्रीत सिंह एवं बीएचडब्ल्यू पियूष कुमार शामिल रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट फंसी, आर्मी की मदद से यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू
पुष्कर में काव्य और अध्यात्म का अद्भुत संगम, डॉ. कैलाश मण्डेला को मिला राष्ट्रीय सम्मान
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश
मुजफ्फरनगर में पटाखा गोदाम में भीषण आग, 2 बच्चे झुलसे, बड़ा हादसा टला
स्वच्छता और विकास की दिशा में बड़ा कदम, नाला सफाई अभियान शुरू
झांसी में न्यायिक अधिकारी को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा
स्मार्ट मीटर बने सिरदर्द: तकनीकी खामियों से परेशान उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा
रुदावल CHC में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, एक डॉक्टर के भरोसे हजारों मरीज
मिशन शक्ति 5.0 के तहत बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में जागरूकता व सम्मान समारोह आयोजित
मुजफ्फरनगर में अपराध समीक्षा बैठक: एसएसपी ने कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए सख्त निर्देश
गो सम्मान आह्वान अभियान: 27 अप्रैल से देशभर में गोहत्या बैन की मांग को लेकर शुरू होगा महाअभियान