रामपुरः भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के साथ मना रही है। जिला महामंत्री अशोक विश्नोई ने तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर और स्वच्छता अभियान चलाए जाएँगे।
भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के साथ मना रही है। पूरे पखवाड़े के दौरान कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। जिला महामंत्री अशोक विश्नोई ने बताया कि 20 सितंबर से 24 सितंबर तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में रक्तदान शिविर लगाए जाएँगे। सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, 20 सितंबर से 24 सितंबर तक स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जाएँगे।
जिला कलेक्ट्रेट, रामपुर में 20 सितंबर से 2 अक्टूबर तक एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। लोग उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। नरेंद्र मोदी प्रदर्शनी को देखने बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के बाद, एक पेड़ माँ के नाम, बूथ कार्यकर्ता बैठक, कार्यकर्ता के घर भोजन आदि कार्यक्रम होंगे। 27 से 28 सितंबर तक विशिष्टजनों का सम्मान और दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण होगा। उन्होंने बताया कि सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए जाएँगे। इसके लिए सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरी तरह तैयार हैं।
बैठक में जिला महामंत्री रविन्द्र सिंह, सतनाम सिंह, विकास दीक्षित, संजय पाठक, आकाश सक्सेना, प्रदीप गुप्ता, मोहन कुमार लोधी, शकुंतला लोधी, कुमार बहादुर आदि उपस्थित थे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह