रामपुरः अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरहत अली खान ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के हालिया बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि मुसलमानों को आतंकवादी कहना तेजस्वी को भारी पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि मुसलमान किसी की “बपौती” नहीं है और न ही किसी राजनीतिक दल का “ज़रखरीद गुलाम” है।
फरहत अली खान ने कहा कि आज़ादी के बाद से ही तथाकथित सेकुलर राजनीतिक दलों ने मुसलमानों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। उन्होंने कांग्रेस और जनता दल को निशाने पर लेते हुए कहा कि “इन पार्टियों ने बिहार के मुसलमानों को कलम की जगह कट्टा थमाया है।” खान ने आरोप लगाया कि इन दलों की नीतियों ने मुसलमानों को मुख्यधारा से अलग कर विद्रोही और गुंडा बना दिया।
उन्होंने बिहार के मुसलमानों से जागरूक होने की अपील करते हुए कहा —
“बिहारी मुसलमानों, होश में आओ! तेजस्वी ने ओवैसी को नहीं, बल्कि तुम्हें आतंकवादी कहा है। अब समय है कि वोट की ताकत से जवाब दो।”
फरहत अली खान ने आगे कहा कि अब बिहार के मुसलमानों को यह तय करना होगा कि वे “कट्टा देने वाली सरकार” चुनते हैं या “कलम देने वाली।” उन्होंने कहा कि यह इम्तेहान का वक्त है और मुसलमानों को समझदारी से फैसला लेना होगा ताकि आने वाली पीढ़ियां शिक्षा, सम्मान और रोजगार की राह पर आगे बढ़ सकें।
इस बयान के बाद बिहार की सियासत में एक बार फिर गर्मी बढ़ गई है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि मुस्लिम महासंघ का यह रुख आने वाले चुनावों में तेजस्वी यादव और विपक्षी दलों की रणनीति पर असर डाल सकता है।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह