रामपुर: रामपुर जिले में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पहाड़ी गेट स्थित नगर पालिका की सरकारी भूमि से करीब 30 दुकानों समेत अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र के साथ अतिक्रमण की गई भूमि का सौन्दर्यीकरण व अन्य कार्य कराए जाने के लिए स्थलीय निरीक्षण किया।
पहाड़ी गेट पर कैमरी जाने वाले मार्ग पर स्थित नगर पालिका की भूमि पर काफी समय से कुछ लोगों ने दुकानें व खोखे लगाकर अवैध अतिक्रमण कर रखा था, जिससे आए दिन जाम व दुर्घटना की संभावना बनी रहती थी। नगर पालिका ने इस भूमि को चिह्नित कर अतिक्रमण से मुक्त करा दिया है। अतिक्रमण मुक्त मार्ग को पूरी तरह व्यवस्थित कर दिया गया है।
इस दौरान जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को पहाड़ी गेट पर ही स्थित शहर के गंदे नाले का अपशिष्ट जल निकालकर स्वच्छ जल उपलब्ध कराने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन आदि की स्थिति के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यदि किसी व्यक्ति ने सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा कर रखा है तो उसे तुरंत जमीन खाली कर देनी चाहिए।
अन्य प्रमुख खबरें
पीलीभीत में मनरेगा घोटाले का आरोप: बिना काम फर्जी हाजिरी लगाकर धन निकालने का मामला
चरथावल पुलिस की कार्रवाई: कोर्ट से फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Pilibhit: भीषण आग का कहर, आधा दर्जन झोपड़ियां जलीं, 2 लोग गंभीर रूप से झुलसे
Pilibhit : बरखेड़ा में अवैध पेड़ कटान का आरोप, सूचना के बाद भी नहीं हुआ एक्शन, उठे सवाल
चप्पल पहनकर प्रतिमा पर पुष्प अर्पण, भड़के लोग, आयोग और सीएम पोर्टल तक पहुंची शिकायत
पीलीभीत में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी शातिर लुटेरा घायल हालत में गिरफ्तार
झांसी में अंधविश्वास के नाम पर ठगी, महिला से 20 लाख के जेवरात और नकदी हड़पी
झांसी में छात्रा ने जहर खाकर दी जान, SI परीक्षा खराब होने से थी तनाव में
कोडरमा में जंगली हाथियों का आतंक: युवक को पटक-पटककर मार डाला, ग्रामीणों में आक्रोश
कानपुर में दिल दहला देने वाली घटना: पिता ने की जुड़वा बेटियों की गला रेतकर हत्या
झांसी रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट फंसी, आर्मी की मदद से यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू
पुष्कर में काव्य और अध्यात्म का अद्भुत संगम, डॉ. कैलाश मण्डेला को मिला राष्ट्रीय सम्मान
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश