रामपुर: धर्म, आस्था और भक्ति के रंगों से सजे श्री पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महापर्व दिगंबर जैन समाज द्वारा बड़े हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से भगवान श्रीजी की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भाग लिया। शोभायात्रा का नेतृत्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन और महामंत्री कस्तूर चंद जैन ने किया। धर्म इंद्र संजय जैन ने भगवान को पालकी में विराजमान किया। मनोज जैन, शिखर जैन, अजय जैन सेठी, अंजू जैन, सुरभि जैन, शोभा जैन, अर्चना जैन, नमन जैन आदि मौजूद रहे। वर्षा जैन मंगल कलश लेकर चलीं।
पालकी शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर बैजनाथ गली से मयूर मसाला मार्ग होते हुए पुनः मंदिर परिसर में प्रवेश कर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीजी के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। ढोल-नगाड़ों की मधुर धुनों के साथ पालकी यात्रा अत्यंत भव्य एवं आकर्षक रही।
यात्रा के पश्चात मंदिर परिसर में भगवान श्री पार्श्वनाथ का प्रथम अभिषेक संजय जैन द्वारा भक्तिभावपूर्वक किया गया। इस अवसर पर पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी समाज की महिलाओं ने कलश धारण कर धार्मिक वातावरण को और भी भावपूर्ण बना दिया।
इस पूरे आयोजन में समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, महिलाएं, युवा एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में भगवान को लड्डू का भोग लगाया गया और सभी श्रद्धालुओं ने पुण्य अर्जित किया। इस धार्मिक अनुष्ठान ने संपूर्ण वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया और मोक्ष कल्याणक महोत्सव को अत्यंत भव्य एवं भावपूर्ण रूप प्रदान किया।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह