रामपुरः रामपुर जिले में एक शादी से ठीक एक दिन पहले दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दुल्हन ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर अपने होने वाले दूल्हे की गला घोंटकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज मामला थाना गंज क्षेत्र का है, जहां 22 वर्षीय निहाल की शादी 16 जून को होनी तय थी लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। शादी से ठीक एक दिन पहले ही वह अपनी दुल्हन के प्रेम, धोखा और कत्ल की साजिश का शिकार हो गया।
गुजर टोला के फकीरो वाला फाटक निवासी निहाल पुत्र मुशर्रफ शाह, की बारात भोट थाना क्षेत्र के ग्राम धनुपुरा जानी थी लेकिन 15 जून को निहाल को दो युवक अपने साथ कपड़े खरीदवाने के बहाने ले गए, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। देर रात तक जब उसका कुछ पता नहीं चला तो परिवार ने पुलिस से संपर्क किया।
पुलिस ने तलाश के दौरान ग्राम नलो वाली मिलक के एक ईख के खेत से निहाल का शव बरामद किया। निहाल के शव के गले पर पड़े निशान को देखकर लगता था कि किसी ने गला घोट कर मारा है। जांच में सामने आया कि इस हत्या के पीछे निहाल की होने वाली पत्नी गुलफशा और उसका प्रेमी सद्दाम का हाथ है। दोनों युवक एक सीसीटीवी फुटेज में निहाल को बाइक पर ले जाते हुए दिखाई दिए।
पुलिस की जांच में सामने आया कि गुलफशा सद्दाम से प्रेम करती थी। उसके घरवाले जबरदस्ती उसकी शादी निहाल से तय कर देते हैं। गुलफशा यह शादी नहीं करना चाहती थी। इसी कारण उसने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया। परिवार की तहरीर पर थाना गंज में गुलफशा, सद्दाम और एक अन्य युवक के खिलाफ नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई