व्यापारियों ने मंडी समिति पहुंचकर अफसरों के खिलाफ की नारेबाजी, सौंपा ज्ञापन
खबर सार :-
रामपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने मंडी समिति की समस्याओं को लेकर मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा मंडी प्रशासन की मनमानी के चलते दुकानों के आगे लगे टीन शेड जेसीबी से तोड़ दिए गए हैं। फल-सब्जी मंडी की छोटी दुकानों में किसानों के फल, आलू, प्याज और सब्जियां बर्बाद हो रही हैं। भारी नुकसान हुआ है।
खबर विस्तार : -
रामपुरः उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल तिलक नगर कॉलोनी से व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं व्यापारी साथी एकत्रित होकर मंडी समिति डूंगरपुर पहुंचे। कार्यालय पहुंचकर व्यापारियों एवं पदाधिकारियों ने मंडी सचिव के खिलाफ हाय हाय के नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और मंडी सचिव को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि मंडी समिति में कितनी समस्याएं हैं। ज्ञापन मंडी सचिव मनोज सूरी को दिया गया।
चोरी की घटना पर नहीं हुई कार्रवाई
इस अवसर पर संगठन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीश अग्रवाल ने बताया कि 13 सितंबर को दोपहर 3:00 बजे मंडी समिति स्थित कैंटीन में कुछ अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की गई। कैंटीन एक गरीब व्यापारी जयपाल सैनी की है जिसमें से चोर एक मोटर, चार सोख्ता और पीतल की एक परत चोरी कर ले गए। मंडी स्थित कैंटीन में पहले भी 10 बार चोरी हो चुकी है जिस पर मंडी संजीव सर को भी सूचित किया गया था और साथी पुलिस को भी तहरीर देकर सूचित किया गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज इस संबंध में संगठन के पदाधिकारियों ने मंडी सचिव मनोज पुरी से मुलाकात की और कार्रवाई की मांग की।
मंडी में सामान उतारने और लादने में परेशानी
साथ ही कहा गया कि अगर व्यापारियों के साथ इसी तरह चोरी की घटनाएं होती रहीं तो व्यापारी मंडी में सुरक्षित नहीं हैं। यह भी कहा गया कि बेचारे व्यापारी आगे बढ़ें तो नई फल-सब्जी मंडी में दुकानें बहुत छोटी बना दी गई हैं। दुकानों के आगे चबूतरे भी बनाए गए हैं, जो ऊपर से खुले रहते हैं और उन पर कोई छाया की व्यवस्था नहीं की गई है। जब मंडी स्थानांतरित हुई तो फल-सब्जी मंडी के दुकानदारों ने चबूतरों पर तिरपाल डालकर टीन शेड लगवा लिए थे। ये तब से लगाए जा रहे हैं ताकि फल-सब्जियों को बारिश के पानी और धूप से बचाया जा सके। छोटी दुकानों में पूरी गाड़ी का सामान उतारने और रखने की जगह नहीं है।
मंडी सचिव ने किसी भी दुकानदार को तोड़फोड़ की लिखित सूचना नहीं दी, जो नियम विरुद्ध है। लाखों रुपये के टीन शेड नष्ट हो गए हैं। साथ ही मांग की है कि मंडी समिति दुकानों के सामने चबूतरों पर शेड लगवाए। नवीन मंडी में लगभग 75 प्रतिशत भूमि खाली है, उस पर दुकानें और स्थायी टीन शेड बनाए जाएं, ताकि खुले स्थान पर बेचने वाले किसानों का माल बारिश के पानी और धूप में खराब हो जाए।
मुख्य मार्ग पर भारी जाम की समस्या
ताकि उन्हें सुविधा हो और उनकी बर्बादी और नुकसान से बचा जा सके। नवीन मंडी में ए श्रेणी सी और वी श्रेणी की दुकानें बनवाना आवश्यक है। नवीन मंडी में तीन गेट हैं, जिसमें से केवल एक गेट से ही आवागमन हो रहा है, जिससे समस्या यह उत्पन्न होती है कि गल्ला मंडी, सब्जी मंडी और फल मंडी में बड़ी संख्या में वाहन आते हैं और जब मंडी में गेहूं और धान की खरीद होती है, तो अधिक वाहनों की आवाजाही होती है, जिससे मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या होती है, जिसे नियंत्रित नहीं किया जा सकता। मांग की है कि मंडी में एक दूसरा गेट भी खोला जाए ताकि आने-जाने की व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।
सुविधाओं का आभाव
सब्जी मंडी में पेयजल के लिए हेडपंप लगाए गए हैं। जिसमें पानी पीने योग्य नहीं है, जांच कराकर स्वच्छ ठंडा पानी उपलब्ध कराया जाए। नवीन मंडी में जलभराव की समस्या है, उसे ठीक कराया जाए, नलों व नालियों की सफाई कराई जाए। इस अवसर पर युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीश अग्रवाल, युवा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अब्दुल बासिक, प्रदेश मंत्री पप्पू खान, बाबू खान, मोहम्मद रफी, राशिद, दिलशाद अहमद, शाहिद अली, इमरान खान, संकेत अग्रवाल, मिलन सक्सेना, फहीम अहमद प्रदेश संगठन मंत्री, शादाब खान, शिबू खान, मंसूर खान, साहब खान आदि सैकड़ों व्यापारी व पदाधिकारी मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
-
लखनऊ नगर निगम; यहां काम से ज्यादा मिलते हैं निर्देश
2026-07-18
-
झांसी में नहीं मिला ‘पशु जन औषधि केंद्र’ योजना को रफ्तार, एक भी सहकारी समिति ने नहीं किया आवेदन
2026-07-17
-
2026-07-17
-
सुलतानपुर में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 50 लीटर कच्ची शराब बरामद
2026-07-17
-
प्रधानाचार्य के तबादले के विरोध में फूटा जनाक्रोश, पैदल मार्च कर विधायक आवास पहुंचे छात्र-ग्रामीण
2026-07-17
-
Co-operative Society Scam: आमरण अनशन को मिलेगा सचिन पायलट का समर्थन, शनिवार को धरना स्थल पहुंचेंगे
2026-07-17
-
केन-बेतवा परियोजना को लेकर ग्रामीणों का चिता आंदोलन जारी, उमंग सिंघार ने लगाए अनियमितताओं के आरोप
2026-07-17
-
छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे, बंपर फसल की बढ़ी उम्मीद
2026-07-17
-
2.45 लाख हेक्टेयर जमीन को मिलेगा सिंचाई का पानी, सीएम ने स्लीमानाबाद टनल को बताया ऐतिहासिक उपलब्धि
2026-07-17
-
2026-07-17
-
थप्पड़ का बदला लेने के लिए 15 साल की किशोरी को चौथी मंजिल से दिया धक्का? आरोपी गिरफ्तार
2026-07-17
-
मुर्शिदाबाद में स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, तीन छात्रों समेत चार की मौत
2026-07-17
-
देश की सबसे लंबी वाॅटर टनल का निर्माण अंतिम चरण में, आज निरीक्षण करेंगे सीएम मोहन यादव
2026-07-17
-
मेरठ में कोचिंग संचालिका की संदिग्ध मौत, पार्टनर पर हत्या का आरोप
2026-07-17
-
अमृत भारत योजनाः मध्य प्रदेश के 13 रेलवे स्टेशनों की बदली तस्वीर, PM मोदी आज करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
2026-07-17