रामपुर: रामपुर नगर पालिका परिषद द्वारा हाउस टैक्स और वाटर टैक्स में मनमानी वृद्धि के खिलाफ शहर के सभासदों ने कड़ा रुख अपना लिया है। सभासदों ने मंडल आयुक्त, मुरादाबाद को एक ज्ञापन सौंपकर इस वृद्धि का विरोध दर्ज कराया। उनका आरोप है कि नगर पालिका ने वर्ष 2019 से लागू की गई इन दरों में बिना वैध प्रक्रिया अपनाए और GIS सर्वे के आधार पर मनमाने ढंग से कई गुना बढ़ोतरी की है, जबकि जनता पहले ही 2024 तक का टैक्स जमा कर चुकी है। इसके बावजूद 2019 से बकाया टैक्स के नोटिस भेजे जा रहे हैं।
सभासदों ने U.P. Municipal Corporation Act, Section 173(1)(b) का हवाला देते हुए कहा कि हाउस टैक्स और वाटर टैक्स की वसूली केवल एक निश्चित सीमा (हाउस टैक्स 22%-32% और वाटर टैक्स 7.5%-12.5%) तक ही की जा सकती है। यह मनमाना सर्वे और वृद्धि पूरी तरह से नियमों के विपरीत है और गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डाल रहा है।
सभासदों ने मंडल आयुक्त से तुरंत एक बोर्ड मीटिंग बुलाने का आदेश जारी करने की मांग की, ताकि इस प्रस्ताव को बहुमत से खारिज कर जनता को राहत मिल सके।
इस मौके पर सभासद मोहम्मद ज़फ़र ने कहा, "हम 32 सदस्य एक साथ मिलकर जनता की लड़ाई लड़ेंगे और किसी भी कीमत पर इस मनमानी वृद्धि को बर्दाश्त नहीं करेंगे।" उन्होंने शहर के लोगों से अपील की कि जिन लोगों को नोटिस मिले हैं, वे उन पर आपत्ति ज़रूर दर्ज कराएं, ताकि सरकार को बढ़ी हुई दरों की गंभीरता का अंदाज़ा हो सके। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकानों के मालिकों को भी आपत्ति दर्ज कराने की सलाह दी, क्योंकि ऐसे मकानों पर भी नोटिस आ रहे हैं। अभी तक केवल लगभग 4000 लोगों ने ही आपत्ति लगाई है, जो कि अपर्याप्त है।
सभासद दिनेश कुमार ने बताया कि उन्होंने अधिशासी अधिकारी से मुलाकात की थी, लेकिन उनका रवैया अच्छा नहीं था। हालांकि, मंडल आयुक्त ने उनसे बहुत अच्छे से बात की और आश्वासन दिया कि वे इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से भी मिलेंगे और जनता को पूरी राहत दिलाएंगे। दिनेश कुमार ने यह भी कहा कि यदि इस लड़ाई को अदालत में ले जाना पड़ा तो वे पीछे नहीं हटेंगे।
वहीं, सभासद फ़हीम अहमद ने मंडल आयुक्त से जल्द ही रामपुर में बोर्ड मीटिंग बुलाने और एक बार पालिका आकर सभासदों का हौसला बढ़ाने की अपील की, जिस पर मंडल आयुक्त ने आने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मोहम्मद ज़फ़र, दिनेश कुमार उर्फ दिन्ने, फहीम अहमद, मोइन अंसारी, मुराद कलीम, हाजी शादाब, गुफरान खान, नावेद कुरैशी, वसीम अब्बासी, शाहवेज अंसारी, जियाउर रहमान बाबू, मुशाहिद उर्फ गुड्डू, जमील इनायती, शाहब खां, शमीम खान, अलीम खान, बाबू खान सुर्खे, राजू सिकंदर, अजहर मियां, रफ़ीउल्लाह खां, शावेज़ उर्फ डम डम, मुन्ने खां, मोहम्मद आसिफ़, तनवीर खान, ख़लील अहमद, तारिक खां, यासीन उर्फ गुड्डू, नावेद चौधरी, सरफ़ाज़ उर्फ गुड्डू, महफूज़ उर्फ़ गुड्डू, महफूज़ उर रहमान खान, गुड्डू तनवीर, हबीब खान आदि सभासद मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार