रामपुरः रामपुर में जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने तथा खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावटखोरी पर प्रभावी रोकथाम के लिए जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य)- 11/अभिहित अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने जनपद में विशेष अभियान चलाया। विशेष छापेमारी अभियान में किला स्थित राजू पुत्र धर्मदास के जूस प्रतिष्ठान से अनार के दाने व अनार के जूस का 1-1 नमूना लिया गया।
औद्योगिक क्षेत्र अजीतपुर स्थित राजीव कुमार पुत्र नरेंद्र कुमार के कचरी निर्माण विद्यालय से रंगीन कचरी व खाद्य रंग का 1-1 नमूना लिया गया तथा 84 बोरी (प्रत्येक 20 किग्रा) कुल 1680 किग्रा रंगीन कचरी जब्त कर खाद्य व्यवसायी की अभिरक्षा में सौंपी गई, जिसका कुल अनुमानित मूल्य 67,200 रुपये है। बिलासपुर स्थित गौतम कुमार पुत्र सरनाम सिंह के यहां से प्रयुक्त कुकिंग ऑयल का 1 सर्विलांस नमूना लिया गया। इस प्रकार विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 4 विधिक नमूने व 1 सर्विलांस नमूना संग्रहित कर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मिलावट की प्रकृति के अनुसार सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह कुशवाह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी यादव, मनोज कुमार, राहुल शुक्ला, अशोक कुमार, देवकांत मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई