रामपुरर: जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने ग्राम आगापुर में स्थित रजा झील के जीर्णाेद्धार कार्यों का निरीक्षण किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी नंदकिशोर कलाल, एसडीएम सदर मोनिका सिंह और खंड विकास अधिकारी सूरज कुमारी भी मौजूद थीं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने झील में जल के प्रवाह को बनाए रखने के लिए तकनीकी उपायों की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि आगामी बारिश के मौसम में आसपास का पानी संरक्षित कर झील में डाला जा सके इस तरह का जरूरी निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जाए।
जिलाधिकारी ने झील के चारों ओर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए वृक्षारोपण करने और फलदार पौधे लगाने के साथ ही, लोगों के टहलने और विश्राम के लिए पैदल पथ और बेंचों का इंतजाम करने के निर्देश दिए।
उन्होंने एसडीएम सदर को नियमानुसार झील का पट्टा आवंटन कराने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, एसडीएम और खंड विकास अधिकारी को जिले की सभी झीलों और तालाबों का संयुक्त निरीक्षण कर सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना तैयार करने को कहा।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह