रामपुर : जनपद के जिला कृषि अधिकारी ने गुरूवार को विभिन्न बीज वितरण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा ने कृषकों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध हो रहे हैं अथवा नहीं, इसकी जांच की।
जिला कृषि अधिकारी ने गंगवार कृषक सेवा केंद्र मिलक, आईएफएफडीसी रोरा कलां, हरि एग्रो एजेंसी मिलक, विपुल खाद भंडार मिलक, शीतल फर्टीलाइजर्स, धामोरा, राज सीड्स धमौरा व राम राम एग्री जंक्शन धमौरा समेत अन्य बीज वितरण केंद्रों का निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान जिला कृषि अधिकारी ने बीज के 9 नमूने भी लिए। बीज के लिए गए नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से बीज खरीदते समय विक्रेता से पक्का बिल अवश्य लेने की अपील की।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह