रामपुर: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर 2 अक्टूबर को जिले में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में एक बैठक अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) डॉ. नितिन मदान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
अपर जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निगम को शहर में साफ-सफाई, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई। विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने बताया कि सद्भावना दौड़, गांधी स्मारक पर माल्यार्पण, प्रभातफेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, ध्वजारोहण, स्वास्थ्य शिविर और छात्रों के बीच निबंध, वाद-विवाद और चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
स्वास्थ्य विभाग को जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, कारागार और छात्रावासों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने और मरीजों को फल वितरित करने के निर्देश दिए गए। शिक्षा विभाग को प्रभातफेरी और प्रतियोगिताओं के सफल संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि ये कार्यक्रम गांधीजी और शास्त्रीजी के जीवन मूल्यों सत्य, अहिंसा, त्याग, सेवा, स्वच्छता और राष्ट्रीय एकता के प्रसार के लिए आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी-अपनी जिम्मेदारी समयबद्धता से पूरा करें ताकि जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम गरिमा और अनुशासन के साथ संपन्न हो सकें। इस अवसर पर सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
अन्य प्रमुख खबरें
झांसी रेल मंडल में 19वें प्रधानमंत्री रोजगार मेले का आयोजन, 220 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
झांसी में 25 मई से सुरक्षा सैनिक भर्ती कैंप, 8वीं और 10वीं पास युवाओं को मिलेगा रोजगार
श्रीगंगानगर में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक, गर्मी में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
बंगाल में बकरीद की दो दिन की छुट्टी खत्म, 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार