रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने दो युवकों पर छेड़छाड़, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और जबरन वसूली के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता वर्तमान में पुलिस लाइन रामपुर में क्लोजर स्पोर्ट्स टीम में तैनात हैं और महिला थाने में रह रही हैं। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह नियमित रूप से अनमोल ढाबे से सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक की ड्यूटी के दौरान भोजन लेने जाती थीं।
पीड़िता के अनुसार, जून 2025 में वह महिला थाने के लिए अनमोल ढाबे से खाना लेने गई थीं। ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में उनकी फुटेज रिकॉर्ड हो गई, जिसे बाद में दो युवकों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह बात पीड़िता को तब पता चली जब 27 जून को वह प्रैक्टिस के लिए स्टेडियम पहुंचीं और बच्चों ने उन्हें वीडियो के बारे में बताया।
पीड़िता ने बताया कि स्टेडियम में मौजूद दो युवक राघव मलिक और अभिनव यादव ने उन्हें वह वीडियो दिखाया और धमकी दी कि अगर वीडियो डिलीट करवाना है, तो 50,000 रुपये देने होंगे। विरोध करने पर युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। आरोपियों ने यह भी बताया कि उनका एक गिरोह है जो ढाबे पर आने वाली लड़कियों की वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता है। महिला कांस्टेबल का आरोप है कि जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया, तो युवकों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और जबरन वसूली की कोशिश करते हुए मौके से फरार हो गए।
पीड़िता ने इस घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने राघव मलिक और अभिनव यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 115(2), 352, 351(3), 121(1), 132, 78(2), 308(4) व आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई