Ram Darbar Pran Pratishtha : भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या एक बार फिर धार्मिक उत्साह और भक्ति के रंग में रंग गई है। राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार सजाया गया है, जिसमें भगवान श्री राम के साथ माता सीता, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और हनुमान जी नजर आ रहे हैं। गुरुवार को गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मुख्य यजमान यूपी सीएम योगी समेत धर्मगुरुओं की मौजूदगी में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में राम दरबार समेत आठ विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर 101 वैदिक आचार्य मंत्रों के उच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान जय श्री राम के नारे से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। सीएम योगी ने मूर्ति की आरती की। सबसे खास बात ये है कि आज सीएम योगी का जन्मदिन (CM Yogi Birthday) भी है और आज के दिन अयोध्या के राम मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। दरअसल 22 जनवरी 2024 को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी और आज यानी 5 जून को राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई।
इससे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार 5 जून को अपने 53वें जन्मदिन के मौके पर अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रामलला के दर्शन किए। हनुमान गढ़ी के भी दर्शन किए। सीएम योगी की मौजूदगी में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई है। सीएम योगी ने राम मंदिर के प्रथम तल पर बने राम दरबार की पूजा की। सीएम योगी मणिरामदास की छावनी जाएंगे, जहां वे महंत नृत्य गोपालदास के जन्मोत्सव समारोह में भी हिस्सा लेंगे। इसी दिन वे सरयू महोत्सव का उद्घाटन भी करेंगे।
राम दरवार प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसपी सुरक्षा बलरामचारी दुबे और मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव ने पूरी व्यवस्था का गहनता से निरीक्षण किया है। मंदिर परिसर को अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों से सुरक्षित किया गया है। इसके अलावा एटीएस, सीआईएसएफ, पीएसी और सिविल पुलिस के जवानों की टीमें तैनात की गई हैं। कार्यक्रम में किसी तरह की चूक न हो, इसके लिए प्रशासन ने मजिस्ट्रेटों की तैनाती भी सुनिश्चित की है।
अन्य प्रमुख खबरें
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर “पानी पेड़ बचाओ अभियान” की भव्य गोष्ठी आयोजित
सोनभद्र पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, “सेल्फी स्टेशन” से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बना रेवेन्यू रिफॉर्म सेल, कर वसूली व्यवस्था होगी मजबूत
दिल्ली दंगा केस में तस्लीम अहमद और खालिद सैफी को अंतरिम जमानत
ओडिशा में लू लगने से 3 की मौत, कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
केदारनाथ मार्ग पर हादसा: सोनप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थर, युवक की मौत, एक घायल
Iqra Hasan FIR: कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ FIR दर्ज, जानें किस मामले में हुई कार्रवाई